Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
felicitation ceremony was held, organized by Krishna Chairman, the District President of Dharmasena; the newly appointed National Youth President was honored by having a turban tied on him
{"_id":"6ac9e2918acef58f4704d32b","slug":"video-felicitation-ceremony-was-held-organized-by-krishna-chairman-the-district-president-of-dharmasena-the-newly-appointed-national-youth-president-was-honored-by-having-a-turban-tied-on-him-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मसेना के जिला अध्यक्ष कृष्ण चेयरमैन के आयोजन में हुआ सम्मान समारोह, नवनियुक्त युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मसेना के जिला अध्यक्ष कृष्ण चेयरमैन के आयोजन में हुआ सम्मान समारोह, नवनियुक्त युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी की हांसी के बाद हिसार जिले में सक्रियता राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है। मोहित चौधरी ने पूरे प्रदेश भर में अपने संगठन भारत धर्मसेना (न्यास) के जरिए लोगों तक पहुंचने का एलान कर दिया है। कुलदीप बिश्नोई के बाद अब चौधरी धर्मबीर सिंह के बेटे की यह सक्रियता प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दे सकती है।
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ गहरी दोस्ती है। पिछले कुछ समय से राव इंद्रजीत सिंह भाजपा से खुश नहीं दिख रहे। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषकों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जाट बेल्ट वाले जिलों में अब मोहित चौधरी की सक्रियता क्या रंग लाएगी।
भारत धर्मसेना (न्यास) की युवा इकाई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौधरी ने कहा कि आमजन के कार्याें को पूरा कराने के लिए धर्मसेना का गठन किया गया था। जिसमें सामाजिक कार्याें को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराएंगे। हमारी जिला स्तर पर बनी टीम लोगों के साथ खड़ी होंगी। जनसेवा का कर्म ही उनका पहला धर्म है। सामाजिक संस्कारों का उत्थान करना धर्मसेना का मुख्य उद्देश्य है। संगठन गांव-गांव और जिले-जिले में नशाखोरी से बचाव, स्वच्छता, आपसी भेदभाव दूर करने, दहेज प्रथा के विरोध, रक्तदान शिविर लगाने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और बुजुर्गों की सेवा के लिए लोगों को जागरूक करेगा।
भिवानी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी के धर्मसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनके सम्मान में हिसार के सेक्टर-9 एवं 11 में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। धर्मसेना के जिला अध्यक्ष कृष्ण चेयरमैन की ओर से आयोजित समारोह मेंमोहित चौधरी को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने उनको गदा भेंट कर सम्मान दिया। मोहित चौधरी ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देना जरूरी है।
धर्मसेना का उद्देश्य सामाजिक संस्कारों का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करना और समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। आम आदमी को पानी, बिजली और सिंचाई जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं चाहिए। लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान होना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पलवल से सिरसा और नारनौल से अंबाला तक प्रदेश के किसी भी जिले में रहने वाले संगठन के साथियों की समस्याओं को उठाने के लिए वे दिन-रात प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि अपने पिता सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के प्रेरणा लेकर जनसेवा के लिए मैदान में आए हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धर्मसेना के जिला अध्यक्ष कृष्ण चेयरमैन ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक संस्कारों और जनसेवा की भावना को मजबूत करना है। मोहित चौधरी को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से संगठन के सामाजिक कार्यों को नई दिशा मिलेगी। सभी सदस्यों को मिलकर नशामुक्ति, बेटी शिक्षा, रक्तदान और बुजुर्गों की सेवा जैसे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।
इस मौके पर सेना ज़िला अध्यक्ष कृष्ण चेयरमैन रामस्वरूप डाटा, रामकुमार, जितेन्द्र यादव, जय सिंह खीचड़ ,धर्मसेना के संरक्षक रामकिशन हलवासिया ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवान सिंह, प्रोफेसर मनदीप मलिक सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।