{"_id":"6ac9e1d6724c0a13e80dd920","slug":"video-video-khal-palta-ma-khana-sa-lthapatha-mal-blda-kalkashana-karana-val-yavaka-ka-shava-hataya-ka-aarapa-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: खाली प्लॉट में खून से लथपथ मिला ब्लड कलेक्शन करने वाले युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: खाली प्लॉट में खून से लथपथ मिला ब्लड कलेक्शन करने वाले युवक का शव, हत्या का आरोप
बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में बन्नौर गांव जाने वाली सड़क किनारे एक खाली प्लॉट में ब्लड कलेक्शन करने वाले युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार रात करीब दस बजे रितेश यादव का शव खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के बड़े भाई ने इसे साजिश के तहत की गई हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
बड़े भाई ने जताई हत्या की आशंका
जानकारी के मुताबिक, बन्नौर गांव जाने वाली सड़क किनारे खाली प्लॉट में युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार सुबह मृतक के बड़े भाई रोहित ने आरोप लगाया कि उनके भाई की साजिश के तहत हत्या की गई है। उन्होंने घटना को लेकर संदेह जताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।
पुलिस सड़क हादसे के एंगल से कर रही जांच
बख्शी का तालाब थाना प्रभारी संजय सिंह के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल युवक की मौत को लेकर परिजनों के आरोप और पुलिस के शुरुआती आकलन के बीच मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।