{"_id":"6ac9ed366bc8fe5aa70aad76","slug":"video-parent-teacher-meeting-held-at-lathiyani-school-students-exam-results-released-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: लठियाणी स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित, विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: लठियाणी स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित, विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम किया जारी
डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लठियाणी में आज अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के एसए-1 तथा अर्धवार्षिक परीक्षाओं के परिणाम अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किए गए। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति से अभिभावकों को अवगत करवाना तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम, शैक्षणिक उपलब्धियों, अध्ययन संबंधी कठिनाइयों तथा सुधार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। अभिभावकों को बच्चों की नियमित पढ़ाई, समय पर गृहकार्य पूरा करने, पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति करने तथा जिन विषयों में अधिक अभ्यास की आवश्यकता है, उन पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वरुण शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।