Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Grand shrines dedicated to the nine forms of the Goddess will be set up in Gohana; the auspicious time for *Ghatsthapana* and the worship of Goddess Shailputri falls on the first day.
{"_id":"6ac9e53109430d49d30756a5","slug":"video-grand-shrines-dedicated-to-the-nine-forms-of-the-goddess-will-be-set-up-in-gohana-the-auspicious-time-for-ghatsthapana-and-the-worship-of-goddess-shailputri-falls-on-the-first-day-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना में सजेंगे माता के 9 स्वरूपों के भव्य दरबार, पहले दिन शैलपुत्री पूजन घटस्थापना शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना में सजेंगे माता के 9 स्वरूपों के भव्य दरबार, पहले दिन शैलपुत्री पूजन घटस्थापना शुभ मुहूर्त
शैलपुत्री पूजन के साथ रविवार से नवरात्र शुरू होंगे। माता के 9 स्वरूपों का पूजन करने के लिए माता भीमेश्वरी देवी मंदिर, देवीपुरा और समता चौक पर शिव गंगा सेवा समिति द्वारा माता का दरबार लगाया गया है। नवरात्रों के शुभारंभ से पूर्व संध्या माता के दरबार को सजाने का कार्य चला। रविवार से सुबह और शाम को माता के अलग-अलग स्वरूपों का पूजन होगा।
शिव गंगा सेवा समिति के प्रधान सुभाष पाहुजा ने बताया कि समता चौक पर प्रत्येक नवरात्र माता के स्वरूप का विधिवत पूजन किया जाता है। इस बार घटस्थापना के दो शुभ मुहूर्त हैं। रविवार को सुबह 6:19 बजे से लेकर 10:12 बजे तक घटस्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा। जबकि अभिजीत मुहूर्त 11:44 से 12:31 तक रहेगा। नवरात्र के प्रथम दिन शैलपुत्री स्वरूप का पूजन होता है। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम भगवान गणेश का पूजन कर कलश स्थापना करें। इसके बाद नवग्रह, समस्त बेदी पूजन के बाद माता शैलपुत्री का महा पूजन होगा। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा 62वां दरबार लगाया गया है।
नवरात्र मे इस प्रकार रहेगा पूजा अनुष्ठान
पंडित कृष्ण शर्मा ने बताया कि नवरात्र में कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। कलश पहले दिन से लेकर 9वीं दिन तक रखा जा सकता है। दसवें दिन कलश का विसर्जन होता है। नवरात्रों में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरूष 9 दिनों तक वर्त रखकर माता के 9 स्वरूपों का पूजन करते हैं। नवरात्र के पहले दिन से ही पूजा अनुष्ठान व परंपराएं जुड़ी हुई हैं। पहले दिन घटस्थापना होती है, जो मां दुर्गा के होने का प्रतिक होती है।
नवरात्र शुरू होने से बाजार में भी बढ़ी रौनक
रविवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्र को लेकर बाजार में भी ग्राहकों की संख्या बढ़ानी शुरू हो गई है। ग्राहक नवरात्र को लेकर एक दिन पहले से ही माता के पूजन की सामग्री और अन्य सामान की खरीद कर रहे हैं। बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने से दुकानदारों में भी उत्साह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।