{"_id":"6af5e85d05cfd2792007f9a8","slug":"video-passengers-heading-to-delhi-had-to-wait-for-hours-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिवाली के बाद घर लौटने की मारामारी, बसों के लिए घंटों इंतजार; सीट के लिए धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिवाली के बाद घर लौटने की मारामारी, बसों के लिए घंटों इंतजार; सीट के लिए धक्कामुक्की
त्योहार की छुट्टियां खत्म होते ही काम पर लौटने की मजबूरी यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई। दिल्ली-एनसीआर जाने वाली बसों के इंतजार में आईएसबीटी से लेकर हाईवे तक यात्री घंटों खड़े रहे। बस रुकते ही सीट पाने के लिए धक्कामुक्की और सामान लेकर चढ़ने की आपाधापी मच गई। अतिरिक्त बसों के संचालन और फेरे बढ़ाने के दावों के बावजूद यात्रियों को राहत नहीं मिली। बृहस्पतिवार को भैया दूज के दूसरे दिन सुबह 11 से शाम चार बजे तक आईएसबीटी पर दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा जाने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। बस अड्डे के अंदर और बाहर हाईवे पर यात्री बसों का इंतजार करते रहे। दोपहर तीन बजे हाईवे किनारे बस रुकते ही यात्री सामान लेकर उसकी खिड़कियों की ओर दौड़ पड़े। कोई बैग हाथ में लिए था तो कोई सामान सिर और कंधे पर रखे था। सीट पाने की जल्दबाजी में सामान नीचे गिरा और यात्रियों के बीच धक्कामुक्की होने लगी। स्थानीय रूटों पर मैनपुरी, एटा, इटावा, कासगंज, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, बदायूं और बरेली जाने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। आईएसबीटी प्रबंधक चंद्रहंस सिंह ने बताया कि मथुरा और दिल्ली की ओर यात्रियों की संख्या अधिक होने पर अतिरिक्त बसें लगाई गईं और फेरे बढ़ाए गए। बसें लगातार भरकर जा रही हैं। हाईवे पर जाम के कारण भीड़ बढ़ी। शाम तक यात्रियों की संख्या कम हो गई। सेटेलाइट बस अड्डा प्रभारी रमेश तिवारी ने बताया कि अलीगढ़ और हाथरस जाने वाले यात्रियों की संख्या सामान्य रही और किसी को परेशानी नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।