Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah brother dooj accident pregnant woman husband death canter

दर्दनाक हादसा: भाई दूज पर दंपती को कैंटर ने रौंदा, गर्भवती की मौके पर मौत; पति ने अस्पताल में तोड़ा दम

Thu, 12 Nov 2026 10:38 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 10:38 PM IST
सार

हादसे में छह माह की गर्भवती सरजू की कैंटर के पहिये के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहे नरेंद्र को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन नरेंद्र को अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां गुरुवार सुबह नरेंद्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
etah brother dooj accident pregnant woman husband death canter
हादसे में पति पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई दूज पर बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। युवक ने गुरुवार सुबह अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

भाई दूज पर भाई के घर गई थी सरजू
यूपी के एटा स्थित जलेसर क्षेत्र के गांव पिलखतरा निवासी नरेंद्र (26) नोएडा की कंपनी में नौकरी करते थे। पत्नी सरजू बुधवार को भाई दूज पर मायके आई थीं। यहां से पति नरेंद्र के साथ उसी दिन शाम को बाइक से ससुराल लौट रही थीं। शाम करीब छह बजे कोतवाली देहात क्षेत्र में मरथरा-एटा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास कैंटर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह की गर्भवती थी सरजू
हादसे में छह माह की गर्भवती सरजू की कैंटर के पहिये के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहे नरेंद्र को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन नरेंद्र को अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां गुरुवार सुबह नरेंद्र की मौत हो गई। गांव के रामनिवास कश्यप ने बताया कि भतीजा नरेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में छोटा भाई रूपेंद्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने कैंटर के चालक व क्लीनर को पकड़ कर छोड़ दिया।

विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार मायके आई थी सरजू
नरेंद्र की शादी 8 फरवरी 2026 को कासगंज के अमृतपुर गांव की सरजू के साथ हुई थी। शादी के बाद पहली बार सरजू भैया दूज का त्योहार मनाने मायके आई थीं।
 

मरथरा चौकी क्षेत्र में बाइक और कैंटर की भिड़ंत हुई थी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। पति की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत होने की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। - कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed