Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahan pensioners protest 13 percent da arrears november 19

सिरमौर: नाहन में पेंशनरों का धरना, 13% डीए और लंबित एरियर के भुगतान की मांग; 19 नवंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

Thu, 12 Nov 2026 03:55 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:55 PM IST
nahan pensioners protest 13 percent da arrears november 19
पेंशनरों ने लंबित वित्तीय लाभों के भुगतान को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की सिरमौर इकाई ने नाहन में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगें उठाईं। पेंशनरों का कहना है कि लंबे समय से उनके कई वित्तीय लाभ लंबित हैं, लेकिन बार-बार मांग उठाने के बावजूद भुगतान को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिला सिरमौर पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक ओएल चौहान ने बताया कि समिति ने 18 सितंबर को सरकार को 17 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा था। इसके बावजूद अब तक मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से पेंशनरों के हितों में घोषणाएं और वादे किए गए, लेकिन उन्हें उनके वित्तीय अधिकारों का लाभ नहीं मिल पाया है। चौहान ने कहा कि बुजुर्ग पेंशनरों को इस उम्र में इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता की अधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में लंबित भुगतान न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओएल चौहान ने कहा कि पेंशनरों का 13 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) लंबे समय से लंबित है। इसके अलावा करीब 200 माह का डीए एरियर भी जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का एरियर, ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट की राशि भी नहीं मिली है। वहीं, कई वर्षों से लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान न होने से भी पेंशनरों को आर्थिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। समिति ने सरकार से सभी लंबित वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान करने की मांग की है। संयुक्त संघर्ष समिति ने आंदोलन की आगामी रणनीति भी घोषित की है। इसके तहत 12 से 17 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में उपायुक्त कार्यालयों के बाहर क्रमिक धरने दिए जाएंगे। प्रदर्शन का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि 17 नवंबर तक सरकार ने वार्ता के लिए नहीं बुलाया और लंबित देनदारियों के भुगतान पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा। पेंशनर नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फर्रुखाबाद: खाली जमीन पर शौचालय के पास पड़ा मिला बोरिंग मिस्त्री का शव

12 Nov 2026

अमृतसर में ‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ कार्यक्रम के तहत लगाया मेडिकल कैंप

12 Nov 2026

श्रद्धालु परिवार ने गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब को भेंट किया कंप्यूटर ट्रैक्टर-ट्रॉली

12 Nov 2026

फरीदाबाद: पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

अमृतसर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात

12 Nov 2026
विज्ञापन

रोहित हत्याकांड: बदायूं में 50 हजार का इनामी वारिस गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

डैनी बंडाला ने जंडियाला गुरु में खोला कांग्रेस का नया कार्यालय

12 Nov 2026
विज्ञापन

फरीदकोट में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

देवरिया: छठ पर्व को लेकर 50 से अधिक घाटों की सफाई शुरू

12 Nov 2026

कुशीनगर: गोवर्धन पूजा पर महिलाओं ने की गोधन बाबा की पूजा

12 Nov 2026

छठ पर्व: सरयू नदी के थाना घाट पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

12 Nov 2026

देवरिया: विधायक शलभ मणि ने अखिलेश को बताया 'चुनावी हिंदू', पीडीए पर उठाए सवाल

12 Nov 2026

देवरिया: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

12 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: शहर में मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र

12 Nov 2026

देवरिया: 24 युवाओं को मिला कनिष्ठ सहायक पद का नियुक्ति पत्र

12 Nov 2026

महराजगंज: गोरखपुर-नौतनवा ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

12 Nov 2026

महराजगंज: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को विधायक ने बांटे डेमो चेक

12 Nov 2026

महराजगंज: 10.12 ग्राम स्मैक के साथ सिद्धार्थनगर का युवक गिरफ्तार

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण में देरी पर भड़के डिप्टी सीएम

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश-लक्ष्मी की विसर्जन शोभायात्रा

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दौरे को लेकर अलर्ट रही पुलिस

12 Nov 2026

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

12 Nov 2026

महराजगंज: पत्नी को वीडियो कॉल कर रोया ट्रक चालक, छह दिन से लापता

12 Nov 2026

जबलपुर: पार्किंग विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव के साथ बमबाजी; देर रात तक बनी रही तनाव की स्थिति

12 Nov 2026

MP में बढ़ेगी ठिठुरन!

12 Nov 2026

गाजियाबाद: मुरादनगर में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव, सीसीटीवी आया सामने

12 Nov 2026

VIDEO: 22 साल की उम्र में उठाया खौफनाक कदम, आत्महत्या की वजह साफ नहीं

12 Nov 2026

भस्म आरती दर्शन: राजसी स्वरूप में सजे बाबा, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर भस्म रमाई; गूंजा जय श्री महाकाल

12 Nov 2026

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के चौधरी देवीलाल हॉस्टल के कमरे में लगी आग, छात्र का सामान जलकर राख

12 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed