{"_id":"6af59814f8086815d1053261","slug":"video-mandi-iti-election-literacy-essay-writing-quiz-competition-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी आईटीआई में निर्वाचन साक्षरता पर प्रतियोगिताएं, 22 शिक्षण संस्थानों के 83 प्रतिभागियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी आईटीआई में निर्वाचन साक्षरता पर प्रतियोगिताएं, 22 शिक्षण संस्थानों के 83 प्रतिभागियों ने लिया भाग
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:12 PM IST
Link Copied
युवाओं को मतदान के महत्व और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड-ए), मंडी में निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 33-मंडी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार हुआ।
प्रतियोगिता में कुल 22 शिक्षण संस्थानों ने हिस्सा लिया। इनमें छह वरिष्ठ महाविद्यालय एवं अन्य संस्थान तथा 16 सरकारी और निजी विद्यालय शामिल रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में 42 और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 41 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस तरह कुल 83 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और निर्वाचन संबंधी जानकारी का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में सदर मंडी के एसडीएम चंद्र प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सदर मंडी निर्वाचन कार्यालय की प्रभारी नीलम ने प्रतियोगिता समन्वयक की जिम्मेदारी निभाई।
एसडीएम चंद्र प्रकाश ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवाओं को अपने मताधिकार और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में निर्वाचन साक्षरता बढ़ाना, मतदाता शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के समापन पर एसडीएम चंद्र प्रकाश ने प्रतियोगिताओं में शामिल सभी 83 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य इंजीनियर अजयेश कुमार, ग्रुप इंस्ट्रक्टर चमन वर्मा, निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्य महेंद्र पाल, बलदेव चंद, उपासना ठाकुर और अखिल नरयाल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।