Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Public protest rally held on the 11th day against the menace caused by a bear; hunger strike called off following assurances from the DFO
{"_id":"6af59887ae4b02eeea0d9b7e","slug":"video-public-protest-rally-held-on-the-11th-day-against-the-menace-caused-by-a-bear-hunger-strike-called-off-following-assurances-from-the-dfo-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"भालू के आतंक के खिलाफ 11वें दिन जनआक्रोश रैली, डीएफओ के आश्वासन पर अनशन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के आतंक के खिलाफ 11वें दिन जनआक्रोश रैली, डीएफओ के आश्वासन पर अनशन स्थगित
विकासखंड पोखरी के ग्रामीण क्षेत्रों में भालू सहित जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का तहसील परिसर में दो नवंबर से चल रहा अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 11वें दिन केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर के प्रभागीय वनाधिकारी रजन सुमन के आश्वासन पर दस दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दस दिनों के भीतर मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन पुनः शुरू किया जाएगा।आज गुरुवार को बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बस स्टैंड गोल मार्केट से विनायकधार टावर तक जनआक्रोश रैली निकाली। इस दौरान त्राहिमाम, हमें बचाओ और वन्यजीव अधिनियम में संशोधन करो के नारे लगाते हुए शासन-प्रशासन तथा वन विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। रैली विनायकधार तिराहे पर जनसभा में तब्दील हो गई।
विदित है कि तीन सितंबर को सिदेली गांव में भालू के हमले में जेठानी-देवरानी दो महिलाओं की चट्टान से गिरकर मौत हो गई थी। इसके बाद से क्षेत्र में भालू के हमलों और गौशालाओं को तोड़कर मवेशियों को मारने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कांडई चंद्रशिला, रडुवा, जौरासी, किमोठा, डुंगर, बगथल, भिकोना और खन्ना सहित विभिन्न गांवों में अब तक 13 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे ग्रामीणों और पशुपालकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।