{"_id":"6af597c9a40112af860c3b77","slug":"video-himachal-schools-reopen-after-six-day-diwali-holidays-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: छह दिन की दिवाली छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, विद्यार्थियों की चहल-पहल से लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: छह दिन की दिवाली छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, विद्यार्थियों की चहल-पहल से लौटी रौनक
दिवाली पर्व के चलते छह दिनों की छुट्टियों के बाद अब विद्यालय फिर से खुल गए हैं। छुट्टियां समाप्त होने के बाद विद्यालयों में वीरवार से एक बार फिर रौनक लौट आई है। लंबे अवकाश के बाद विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे और नियमित पढ़ाई का सिलसिला दोबारा शुरू हुआ। विद्यालय परिसरों में विद्यार्थियों की चहल-पहल और कक्षाओं में पढ़ाई का माहौल फिर से देखने को मिला। विद्यार्थी सोम कुमार, अमन, दिव्यांश शर्मा, मोनिका, अंजलि, अवंतिका, नीलम ने कहा कि दिवाली के त्योहार के लिए विद्यार्थियों को अवकाश दिया गया था। इन दिनों में उन्होंने परिजनों के साथ त्योहार मनाया और छुट्टियों का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थियों ने अपने गृह क्षेत्रों में समय बिताया, तो कुछ ने रिश्तेदारों के घर जाकर दिवाली का उत्सव मनाया। अब छुट्टियां समाप्त होने के बाद वह फिर से पढ़ाई की दिनचर्या में लौट आए हैं। हालांकि, वीरवार से विद्यालयों में कक्षाएं शुरू होने के साथ शिक्षक भी पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं। वहीं, छुट्टियों के बाद विद्यालय खुलने को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिला। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फोजल की प्रधानाचार्य प्रतिभा सूद ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अब विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। आगामी दिनों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।