{"_id":"6af596333b78c9b10c06a720","slug":"video-himachal-pensioners-protest-financial-dues-dharamshala-november-19-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पेंशनरों का आंदोलन तेज, 10 हजार से अधिक पेंशनर 19 नवंबर को धर्मशाला में करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पेंशनरों का आंदोलन तेज, 10 हजार से अधिक पेंशनर 19 नवंबर को धर्मशाला में करेंगे प्रदर्शन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:04 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर वीरवार को जिला मुख्यालयों पर पेंशनरों ने अपनी लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। समिति के अनुसार यह धरना 17 नवंबर तक लगातार जारी रहेगा। वहीं, 19 नवंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में प्रदेशभर के 10 हजार से अधिक पेंशनर एकत्रित होकर आंदोलन करेंगे। समिति के जिला संयोजक चेतराम वर्मा और महासचिव सुशील पुंडीर ने कहा कि सरकार को मांगें पूरी करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन अब तक समिति के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया है। पेंशनरों की लंबित मांगों पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते के साथ करीब 166 महीने का एरियर लंबित है। इसके अलावा 13 प्रतिशत महंगाई भत्ता नहीं मिलने से प्रत्येक पेंशनर को हर महीने दो हजार से दस हजार रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक संशोधित वेतनमान का बकाया भी पेंशनरों को नहीं मिला है। लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और महंगाई भत्ते के एरियर सहित करीब 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां सरकार के पास लंबित हैं। आरोप लगाया कि सरकार पेंशनरों की देनदारियों का भुगतान करने के बजाय आर्थिक संकट का हवाला दे रही है। भुगतान के इंतजार में कई पेंशनरों का निधन भी हो चुका है।
चेतराम वर्मा ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कुछ पेंशनरों के भाजपा विचारधारा से जुड़े होने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की मांगों को राजनीतिक नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए। वर्मा ने कहा कि सरकार ने ओपीएस के नाम पर सत्ता हासिल की, लेकिन बिजली बोर्ड, एचआरटीसी, नगर निकाय और कॉरपोरेट सेक्टर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन संबंधी समस्याएं अब भी लंबित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।