{"_id":"6af5948ab359e27b9702ea91","slug":"video-provided-women-with-information-on-nutritious-diet-and-dental-care-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को दी पोष्टिक आहार और दांतों की देखभाल की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को दी पोष्टिक आहार और दांतों की देखभाल की जानकारी
गोहाना। नागरिक अस्पताल में वीरवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत महिला ओपीडी में जांच करवाने के लिए आई गर्भवती महिलाओं को पोष्टिक आहार और दांतों की देखभाल के बारे में बताया। दंत चिकित्सक डॉ. राकेश रोहिल्ला ने कहा कि गर्भावस्था में महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। महिलाएं अपने आहार में मौसम अनुसार फल, सब्जियां और मोटे अनाज शामिल करें। इससे गर्भ में पल रहे शिशु का विकास भी सही होता है। वहीं गर्भावस्था में महिलाओं को अपने दांतों की भी देखभाल करनी चाहिए। अधिकांश महिलाएं इस अवस्था में अपने दांतों की नियमित रूप से सफाई नहीं करती हैं। इससे उन्हें कई प्रकार की परेशानियां हो जाती हैं। महिलाएं गर्भावस्था में भी दिन में दो बार अपने दांतों की सफाई अवश्य करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।