{"_id":"6aaada3b6395490b73041fed","slug":"video-monkeys-tear-flesh-from-son-arm-while-he-tries-to-save-his-father-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पिता को बचा रहे बेटे की बांह से बंदरों ने नोंचा मांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पिता को बचा रहे बेटे की बांह से बंदरों ने नोंचा मांस
आगरा के बाह के विजयगढ़ी गांव में बंदरों के आतंक ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार सुबह 6 बजे बंदरों के झुंड ने बीमार सोनपाल पर हमला कर दिया था। उन्हें बचाने के लिए बेटा अमर सिंह ने बंदरों को भगाने का प्रयास किया, जिस पर बंदर उस पर टूट पड़े। 3 बंदर उसकी बांह से लटक गए। छुड़ाने का प्रयास किया, तो बांह का मांस नोंच लिया। लहुलुहान हुए अमर सिंह इलाज के लिए बाह सीएचसी पर पहुंचे। इधर सोमवार शाम बिक्रमपुर गांव में कुत्ते ने 4 लोगों को काट लिया था। मंगलवार को एक गाय को भी काट लिया। इतना ही नहीं घर के दरवाजे पर मौजूद 9 साल की अवनिका का पैर पकड़ कर खींचने का प्रयास किया। अवनिका ने पैर छुड़ाने की कोशिश की तो हथेली और बांह पर काट लिया। चीखने पर पहुंचे परिजन ने कुत्ते को भगा कर उसको बचाया। परिजन अवनिका को इलाज के लिए बाह सीएचसी लेकर पहुंचे। अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि कुत्ते और बंदर के काटने के घायलों को उपचार के साथ एआरवी की डोज दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।