{"_id":"6b0b0ad2d80b32558601b5f7","slug":"video-fast-food-is-leading-to-increase-in-patients-with-fatty-liver-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हर दूसरे व्यक्ति का हाजमा खराब, 30 फीसदी का लिवर फैटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हर दूसरे व्यक्ति का हाजमा खराब, 30 फीसदी का लिवर फैटी
देर रात भोजन, फास्टफूड-जंक फूड और बाजार के खाने के बढ़ते चलन से लोगों की पाचन शक्ति खराब हो रही है। हालत ये है कि हर दूसरे व्यक्ति का हाजमा खराब है। पेट रोग से पीड़ित 30 फीसदी लोगों का लिवर फैटी मिल रहा है। फतेहाबाद रोड स्थित कलाकृति भवन में शुक्रवार से शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला में डॉक्टरों ने ये चिंता जताई। यूरोपियन सोसायटी ऑफ सर्जन के अध्यक्ष डॉ. विनोद सिंघल ने बताया पेटीज, चाऊमीन, नूडल्स, कोल्ड ड्रिंक समेत अन्य फास्टफूड-पैकेट बंद भोजन का चलन हर वर्ग के घरों में बढ़ रहा है। इसमें मैदा, नमक, चीनी, केमिकल का उपयोग हो रहा है। इससे अपच, खट्टी डकार, पेट फूलना, अल्सर समेत अन्य बीमारियां बन रही हैं। पेट रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचने वाले 50-60 फीसदी लोगों में ये परेशानी मिल रही है। इनमें से 30 फीसदी के लिवर फैटी पाए जा रहे हैं। ये वो लोग हैं, जो ऐसे भोजन का उपयोग सप्ताह में कई दिन करते हैं। लखनऊ के डॉ. मेजर जनरल कंवरजीत सिंह ने बताया कि पेट के विकारों में पथरी, हर्निया, पाइल्स, फिशर की परेशानी अधिक मिल रही है। आयोजन अध्यक्ष डॉ. हिमांशु यादव ने बताया कि ऐसी बीमारी में टेलीस्कोपिक सर्जरी बेहद कारगर है। इसमें नई तकनीकी से ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इससे कम चीरफाड़ होती है और दर्द भी कम होता है। मरीज के ठीक होने की दर भी बेहतर है। वैज्ञानिक समिति के अध्यक्ष डॉ. वीके कपूर ने बताया कि सर्जरी की नई तकनीक और मशीनें विकसित हुई हैं। इससे सर्जरी आसान होने के साथ मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इससे पहले डीएम मनीष बंसल और विशिष्ट अतिथि सुचिन बजाज ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. अंकुर बंसल, डॉ. करन रावत, डॉ. अनुभव गोयल, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. संजय कालरा, डॉ. अभिषेक अरोड़ा, डॉ. दीपक बंसल, डॉ. अनिमेष गुप्ता, डॉ. भुवनेश शर्मा आदि ने भी व्याख्यान दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।