{"_id":"6b0ab81e3025079f9002f33f","slug":"video-bus-collided-with-a-car-after-the-latter-braked-suddenly-in-fatehabad-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में अचानक ब्रेक लगाने से बस ने कार को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में अचानक ब्रेक लगाने से बस ने कार को मारी टक्कर
शहर में कोटक महिंद्रा बैंक के सामने भूना की ओर जा रही एक बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ, जब आगे चल रहे वाहनों के अचानक ब्रेक लगाने से कार चालक ने भी अपनी गाड़ी रोक दी। इसी दौरान पीछे से आ रही बस चालक ने समय रहते ब्रेक नहीं लगा पाया और बस कार से जा टकराई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, बस में करीब 25 से 30 सवारियां मौजूद थीं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से जाम लग गया। कार चालक बीघड़ निवासी राजकुमार ने बताया कि वह अपनी गाड़ी लेकर जा रहा था। उसके आगे चल रहे वाहनों ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके चलते उसे भी अपनी गाड़ी रोकनी पड़ी। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने उसकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा।
राजकुमार के अनुसार, हादसे में उसकी गाड़ी को करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद बस और कार सड़क पर खड़े होने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए सड़क पर लगे जाम को खुलवाया। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।