Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pandit Birju Maharaj granddaughter enthralled the audience with her Kathak performance.

नोएडा: पंडित बिरजू महाराज की पौत्री ने कथक से बांधा समां, दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध; मंच हुआ सुरमय

Sat, 28 Nov 2026 04:28 PM IST
Anuj Kumar अनुज कुमार
Updated Sat, 28 Nov 2026 04:28 PM IST
Pandit Birju Maharaj granddaughter enthralled the audience with her Kathak performance.
कथक की थिरकती पदचाप, भावपूर्ण मुद्राएं और संगीत की मधुर लय… महर्षि आश्रम में आयोजित भारत उत्कर्ष महायज्ञ की दूसरी शाम भारतीय शास्त्रीय नृत्य की अनुपम छटा से सराबोर रही। लखनऊ घराने की प्रसिद्ध कथक कलाकार और महान नृत्य गुरु पंडित बिरजू महाराज की पौत्री शिंजिनी कुलकर्णी ने अपनी टीम के साथ ऐसी शानदार प्रस्तुति दी कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनकी प्रस्तुति में कथक के पारंपरिक स्वरूप के साथ भक्ति, ताल, लय और भाव का खूबसूरत संगम देखने को मिला। शिंजिनी कुलकर्णी ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से कथक के अलग-अलग रंगों को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘जय भगवती’ से हुई, जिसमें देवी आराधना और भक्ति भाव की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिली। इसके बाद ‘सरगम’, ‘अर्धांग’, ‘तराना’ और ‘राम भजन’ जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराया। प्रत्येक प्रस्तुति की अपनी अलग विशेषता और भावभूमि रही। कहीं घुंघरुओं की झंकार और पैरों की थाप ने ताल एवं लय का अद्भुत तालमेल प्रस्तुत किया, तो कहीं भाव-भंगिमाओं और मुद्राओं के माध्यम से भक्ति एवं आध्यात्मिकता को साकार किया गया। शिंजिनी और उनकी टीम के शानदार तालमेल तथा मंच पर उनकी भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। प्रस्तुति समाप्त होते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भारत उत्कर्ष महायज्ञ में आयोजित यह सांस्कृतिक इस बात का उदाहरण रही कि भारतीय शास्त्रीय कलाएं किस तरह आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक विरासत को एक साथ जोड़ती हैं। पंडित बिरजू महाराज जैसे महान कलाकार की कथक परंपरा को आगे बढ़ा रहीं शिंजिनी कुलकर्णी की प्रस्तुति ने दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गहराई और सौंदर्य का अनुभव कराया। महर्षि महेश योगी संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारत उत्कर्ष महायज्ञ का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, कला और परंपराओं से जोड़ना भी है। संस्थान के उपाध्यक्ष राहुल भारद्वाज ने बताया कि इस भारत उत्कर्ष महायज्ञ में देश की शास्त्रीय कलाओं और लोक परंपराओं को विशेष स्थान दिया गया है जिससे आने वाली पीढ़ी हमारे इतिहास से सीख कर आगे बढ़ सके। महायज्ञ परिसर में रेत से निर्मित शक्तिपीठ श्रद्धालुओं और आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। वहीं विशाल क्षेत्र में विकसित कला गांव में कलाकारों द्वारा रंगों से उकेरे गए देवी-देवताओं के चित्र और विभिन्न कलात्मक रचनाएं भारतीय संस्कृति की विविधता को प्रदर्शित कर रही हैं। इसके अलावा 108 कुण्डीय देवी भगवती सहस्त्र महायज्ञ, श्रीमद् देवी भागवत कथा, भारत आरोग्य मेला, पुस्तक मेला, गौ सेवा और अन्न क्षेत्र सहित अनेक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

टोहाना के गांव बिढ़ाईखेड़ा में हवन-यज्ञ के साथ संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

28 Nov 2026

बच्चों को स्लेटियां खाने से रोकने के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी, स्कूलों व दुकानदारों को बिक्री रोकने की अपील

मुरादाबाद में रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मां-बेटे समेत चार की मौत

28 Nov 2026

सांसद राजा वड़िंग की टिप्पणी का फरीदकोट के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों ने दिया जवाब

बरेली: फरीदपुर में मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

28 Nov 2026
विज्ञापन

वीडियो: मैराथन के साथ बद्दी में तीन दिवसीय रेडक्रॉस मेला शुरू

28 Nov 2026

वीडियो: चिंतपूर्णी दरबार में माता रानी के दर्शनों के लिए सुबह सवेरे उमड़े श्रद्धालु

28 Nov 2026
विज्ञापन

फरीदकोट में एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस को दी विदाई

हांसी के पेटवाड़ गांव में प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत

28 Nov 2026

पल्लनपुर न्यू चंडीगढ़ के द रैंच क्लब में पंजाब इक्वेस्ट्रियन फेस्टिवल-3.0

धर्मकोट नगर परिषद के 7 वार्डों में मतदान जारी, सुरक्षा के लिए 200 पुलिसकर्मी तैनात

मेरठ: सोफिया गर्ल्स स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 100 मीटर दौड़ में लिया हिस्सा

28 Nov 2026

गाजीपुर पुलिस को मिली सफलता, दोहरे हत्याकांड में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

28 Nov 2026

जौनपुर में बहुभोज में चाकूबाजी और मारपीट, युवक की मौत

28 Nov 2026

दो हाइवा की भिड़ंत में चालक केबिन में फंसा, रेस्क्यू कर निकाला

28 Nov 2026

नौकरी दिलाने का झांसा देकर 55 लाख उड़ाने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा गया

28 Nov 2026

मेरठ: ठंड बढ़ने के साथ सुबह हल्का कोहरा, बैंक स्ट्रीट रोड पर धुंध के बीच गुजरते वाहन

28 Nov 2026

नमो घाट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे संगमम का शुभारंभ

28 Nov 2026

वाराणसी में काशी-तमिल संगमम का आगाज, कुछ ही देर में शुरू होगा उद्घाटन कार्यक्रम

28 Nov 2026

कथित देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, युवक-युवतियों को ले गई टीम

28 Nov 2026

कुरुक्षेत्र में सुबह 8: 00 तक छाई रही धुंध, धूप खिली तो मिली राहत

28 Nov 2026

मोगा की नगर परिषद बाघापुराना और धर्मकोट के कुल 22 वार्डों में मतदान शुरू

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

28 Nov 2026

VIDEO: फिरोजाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया चुनावी मंथन, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना।

28 Nov 2026

VIDEO: जिलाधिकारी ने दिया एक व्यक्ति तीन वोट का मंत्र।

28 Nov 2026

VIDEO: बिना टिकट यात्रा करते 15 यात्री पकड़े, 12,600 रुपये जुर्माना।

28 Nov 2026

VIDEO: वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन हुए 13 मुकाबले।

28 Nov 2026

VIDEO: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ओर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान का मिनट टू मिनट कार्यक्रम हुआ जारी।

28 Nov 2026

VIDEO: बाल विवाह पर प्रहार, बच्चों ने नाटक से जगाई गांव की चेतना।

28 Nov 2026

जलालाबाद में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पिस्टल बरामद

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed