{"_id":"6b0abc8fc169dc8450017f17","slug":"video-union-minister-chirag-paswan-addressed-public-meeting-in-raebareli-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जनसभा को संबोधित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जनसभा को संबोधित किया
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार को रायबरेली पहुंचे। यहां वह शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम में शामिल हुए। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
लोक जनशक्ति पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश में पार्टी की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान तेज किया है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी है। पार्टी की ओर से अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रायबरेली के जीआईसी मैदान में होने वाला बहुजन भीम संकल्प समागम भी इसी रणनीति का हिस्सा है।
इससे पहले पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए काम कर रही है।
पार्टी के इस आयोजन में बहुजन और भीम संकल्प के जरिए सामाजिक भागीदारी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व का संदेश देने की तैयारी है। अब सबकी निगाहें चिराग पासवान के संबोधन पर टिकी हैं। उनके भाषण में उत्तर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का रुख सामने आ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।