{"_id":"6aa575233470ee943c0fb215","slug":"video-crops-submerged-in-overflowing-reservoir-waters-in-kheragarh-farmers-worried-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खेरागढ़ में उफनते बंधा के पानी में डूबी फसल, किसानों को सता रही ये चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खेरागढ़ में उफनते बंधा के पानी में डूबी फसल, किसानों को सता रही ये चिंता
आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में नगला दूल्हे खां स्थित बंधा में पानी बढ़ने से आसपास के फजियतपुरा, टोंटपुर, गढ़ी, दूल्हे खां सहित आधा दर्जन गांव के सैकड़ों बीघा खेत पानी में पूरी तरह डूब गए हैं। जिससे तमाम किसानों के खेतों में खड़ी बाजरा आदि की फसल भी डूब कर खराब होने की स्थिति में है। किसान होने वाले आर्थिक नुकसान को लेकर चिंता डूबा हुआ है। वहीं सड़क भी कई फीट पानी में डूब चुकी है, जिससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। किसानों का कहना है कि यदि पानी लंबे समय तक भरा रहा तो फसल पूरी तरह खराब हो जाएगी। अगली फसल की बुवाई भी समय से नहीं सकेगी। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा बंधा के गेट खोले गए हैं, लेकिन लगातार बारिश और पानी की अधिक आवक के चलते जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। उधर प्रशासन ने ग्रामीणों से जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने, बच्चों को पानी के पास नहीं जाने देने तथा सावधानी बरतने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।