{"_id":"6aa522cbcd2d7714c6013219","slug":"video-solan-temple-damaged-by-heavy-rain-in-chail-houses-and-cowsheds-at-risk-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: चायल में भारी बारिश से मंदिर क्षतिग्रस्त, मकान और गोशाला को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: चायल में भारी बारिश से मंदिर क्षतिग्रस्त, मकान और गोशाला को खतरा
सोलन उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के तहत मिहानी गांव में शुक्रवार रात को भारी बारिश के कारण एक घर के साथ लगते मंदिर के ऊपर भारी मलबा गिर गया। मलबे की चपेट में आने से मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि साथ लगते मकान और गोशाला को भी खतरा बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मिहानी गांव निवासी रमेश कुमार पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह के घर के साथ लगते मंदिर के ऊपर की ओर से भारी मात्रा में मलबा गिरा। इससे मंदिर को नुकसान पहुंचा है। वहीं, उनके छोटे भाई राजेश कुमार के मकान के साथ लगती गौशाला पर भी मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। लगातार बारिश होने की स्थिति में परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत चायल के प्रधान पंकज ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात हुई भारी बारिश के कारण मंदिर क्षतिग्रस्त हुआ है तथा साथ लगते मकान और गोशाला भी इसकी जद में आ सकते हैं। पंचायत प्रधान पंकज ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी हल्का पटवारी को दे दी गई है, ताकि मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया जा सके। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से प्रभावित परिवार को फौरी राहत प्रदान करने तथा सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।