{"_id":"6aa51c18e9e25b18820c4a5a","slug":"video-block-level-sports-competition-concludes-in-ladbhadol-host-school-emerges-as-overall-champion-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: लडभड़ोल में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, मेजबान स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: लडभड़ोल में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, मेजबान स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में आयोजित चार दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि की। स्कूल परिसर पहुंचने पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी दी और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। मुख्यातिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में मेजबान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला लडभड़ोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल बेस्ट ट्रॉफी, मार्च पास्ट ट्रॉफी तथा अनुशासन ट्रॉफी अपने नाम की। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने क्षेत्र की प्रतिभाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि लडभड़ोल के बच्चे नेशनल और खेलो इंडिया तक पहुंचे हैं। बच्चों की मांग पर कबड्डी व खो-खो मैट्स उपलब्ध करवाई गई हैं। कबड्डी में विजेता लडभड़ोल स्कूल, उपविजेता हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल लडभड़ोल, खो-खो विजेता लडभड़ोल स्कूल व उपविजेता पंजालग स्कूल, वॉलीबॉल में विजेता पाइन ग्रोव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिउण, उपविजेता लडभड़ोल स्कूल, बैडमिंटन में विजेता हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल लडभड़ोल, उपविजेता पंजालग स्कूल, शतरंज में विजेता तुल्लाह स्कूल उपविजेता पपलोटू स्कूल योग में (ओवरऑल) विजेता ऊटपुर स्कूल, उपविजेता पाइन ग्रोव पब्लिक स्कूल सिउण सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल लडभड़ोल, उपविजेता लडभड़ोल स्कूल,सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट टुकड़ी में ऊटपुर स्कूल विजेता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।