Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
The film 'Khunta' will tell the story of Himachali culture, the dichotomy of development and destruction, and the parallel between women and rivers.
{"_id":"6aa522c744347e928a008bb6","slug":"video-the-film-khunta-will-tell-the-story-of-himachali-culture-the-dichotomy-of-development-and-destruction-and-the-parallel-between-women-and-rivers-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: हिमाचली संस्कृति, विकास-विनाश और औरत-नदी की कहानी कहेगी खूंटा फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: हिमाचली संस्कृति, विकास-विनाश और औरत-नदी की कहानी कहेगी खूंटा फिल्म
हिमाचल की संस्कृति, यहां हो रहे विकास और उससे जुड़े विनाश के साथ औरत और नदी की कहानी को पर्दे पर उतारने वाली फिल्म खूंटा 18 सितंबर को हिमाचल समेत देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शनिवार को फिल्म के प्रमोशन के लिए मंडी पहुंचीं लेखक एवं निर्देशक अनुशी शर्मा और निर्माता मुकेश मोदी ने पत्रकार वार्ता में फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की।
सिरमौर की 32 वर्षीय अनुशी शर्मा ने बताया कि खूंटा केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि हिमाचल के आम लोगों और उनकी जड़ों से जुड़ी कहानी है। फिल्म में हिमाचली संस्कृति, विकास और विनाश के साथ एक महिला और नदी की कहानी को प्रमुखता से दर्शाया गया है। इन सभी पहलुओं को खूंटे के प्रतीक के माध्यम से आपस में जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सिनेमा समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। फिल्म के माध्यम से हिमाचल की संस्कृति और वर्तमान परिस्थितियों से जुड़े कुछ सवाल दर्शकों के सामने रखने का प्रयास किया गया है। उन्होंने लोगों से फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील की। फिल्म निर्माता मुकेश मोदी ने बताया कि खूंटा की स्क्रीनिंग कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी हो चुकी है, जहां इसे दर्शकों की सराहना मिली। फिल्म को लंदन इंडिपेंडेंट फिल्म अवार्ड में बेस्ट फॉरेन फिल्म, इंडियन मूवी अवार्ड में बेस्ट इंडियन फीचर फिल्म और लास वेगास में बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिल चुका है। हाल ही में नॉर्वे में इसकी स्क्रीनिंग हुई, जबकि न्यूयॉर्क में फिल्म के दो शो आयोजित किए जा चुके हैं। विदेशों में भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। पत्रकार वार्ता में हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा, फीट ऑफ फायर के संस्थापक अमित भाटिया सहित फिल्म के कलाकार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।