{"_id":"6aa525e90238ca36d60f0724","slug":"video-nitin-murder-case-family-protests-with-body-at-ganeshpur-crossing-refuses-last-rites-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नितिन हत्याकांड: गणेशपुर तिराहे पर शव रखकर धरने पर बैठे परिजन, अंतिम संस्कार से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितिन हत्याकांड: गणेशपुर तिराहे पर शव रखकर धरने पर बैठे परिजन, अंतिम संस्कार से किया इनकार
हस्तिनापुर के माखननगर निवासी नितिन की हत्या के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर परिजन मेरठ-बिजनौर मार्ग स्थित गणेशपुर गांव के तिराहे पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, पुरुष और रिश्तेदार शामिल हुए। राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को समर्थन दिया।
राज्यमंत्री दिनेश खटीक और ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने धरनास्थल पर पहुंचकर परिवार को हरसंभव मदद और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे पहले मुख्य आरोपी सत्य उर्फ मिट्ठू पुत्र पिंकी चौधरी के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई थी, हालांकि मकान तोड़ने की कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई है।
परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।