{"_id":"6aa51eaba7a22ac63b0e271d","slug":"video-goraksha-dal-steps-forward-to-look-after-stray-cattle-in-bhiwani-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में बेसहारा पशुओं की सुध लेने आगे आया गोरक्षा दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में बेसहारा पशुओं की सुध लेने आगे आया गोरक्षा दल
भिवानी। लोहारू शहर में जगह-जगह कचरा जमा होने से बेसहारा पशुओं और गायों के सामने चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। जमा कचरे में पशुओं द्वारा खाने की तलाश करने के कारण उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। वहीं, सड़कों पर बेसहारा पशुओं के घूमने के कारण सड़क हादसे भी हो रहे थे, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में गोरक्षा दल लोहारू एवं सनातन हिंदू जागृति संगठन के संस्थापक अक्षय शास्त्री ने पशुओं की सुध लेते हुए उन्हें सुरक्षित गोशाला पहुंचाने का कार्य शुरू किया है।
अक्षय शास्त्री के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को इकट्ठा किया और उन्हें गोशाला पहुंचाने की व्यवस्था को लेकर नगरपालिका सचिव तेजपाल तंवर से मुलाकात की। इस दौरान नगरपालिका सचिव के साथ गोशाला कमेटी से समन्वय स्थापित कर पशुओं को लोहारू गोपाल गोशाला पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई। शनिवार को नगरपालिका के माध्यम से बेसहारा पशुओं को लोहारू गोपाल गोशाला भिजवाने का कार्य किया जा रहा है। संगठन का उद्देश्य शहर में जमा कचरे के कारण पशुओं को होने वाली परेशानी को कम करना, उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना तथा सड़कों पर बेसहारा पशुओं के कारण होने वाले हादसों की आशंका को कम करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।