{"_id":"6abe8d6325cab785b00897d6","slug":"video-counterfeit-medicines-of-14-types-from-reputed-companies-found-during-raids-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छापे में मिलीं प्रतिष्ठित कंपनियों की 14 तरह की नकली दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छापे में मिलीं प्रतिष्ठित कंपनियों की 14 तरह की नकली दवाएं
आगरा के मलपुरा में जब्त दवाएं देश-विदेश की पांच नामी कंपनियों की हैं। ये 14 तरह की दवाएं हैं। इनको पुडुचेरी में बनवाकर यहां छिपाया गया था। इनकी जांच कराने के लिए 14 नमूने लिए हैं। इनकी रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आयुक्त डॉ. रोशन जैकब को भी दी है। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये दवाओं के मुद्दे पर जानकारी भी की। औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि गोदाम में दवाओं के बैच नंबर, निर्माता कंपनी, कीमत समेत सभी की सूची बनाई है। ये सनफार्मा, डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड, एस्ट्राजेनेका बायोफर्मासिटिकल, सनोफी बायोफर्मासिटिकल, टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की हैं। ये दवाएं रोसुवास 20, रोसुवास 40, एलेग्रा एम, एलेग्रा, एमारिल वन, एमारिल दो, लोसर एच, लोसर 50, जलरा एम, एमारिल एम, कार्डेस 2.5, केटोरोल डीटी हैं। इन कंपनियों को भी नोटिस देकर पूछा जा रहा है कि ये दवाएं उनके यहां निर्मित हैं कि नहीं। प्रारंभिक जांच में ये दवाएं 2025 में नकली दवा से जुड़ी बताई गई हैं। ये नामी कंपनियों की दवाएं पुडुचेरी में बनवाकर कई राज्यों में खपाई जाती हैं। पुडुचेरी से दवा माफिया एके राजा समेत कई की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।