{"_id":"6abe38a963ce439b94061d9a","slug":"video-government-procurement-of-paddy-begins-in-mandis-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू, किसानों से सूखा धान लाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू, किसानों से सूखा धान लाने की अपील
पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत प्रदेश की अनाज मंडियों में 1 अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव जसपाल सिंह ढिल्लों ने मंडियों का दौरा कर खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में पूरी तरह सूखा धान ही लेकर आएं, ताकि खरीद के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि सरकारी खरीद को सुचारू और पारदर्शी ढंग से चलाने के लिए मंडी इंस्पेक्टरों और संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सरकारी नियमों के अनुसार 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान की ही खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि सूखा धान लाने पर किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्राप्त करने में सुविधा होगी।
उन्होंने बताया कि मंडियों में अब तक हाइब्रिड और अगेती धान की 36,912 क्विंटल आवक हो चुकी है, जबकि 1509 किस्म की आवक 14,25,485 क्विंटल तक पहुंच गई है। 1509 धान को किसानों को 4,500 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव मिल रहा है।
ढिल्लों ने कहा कि इस बार मौसम साफ रहने से बारिश के कारण फसल को बड़े नुकसान की सूचना नहीं है और अच्छी पैदावार की उम्मीद है। निजी खरीद की लिफ्टिंग साथ-साथ जारी है, जबकि सरकारी खरीद की लिफ्टिंग के लिए टेंडर के माध्यम से ठेकेदारों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिया कि मंडी में किसी भी समस्या की स्थिति में वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।