फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lover murdered his married girlfriend in Mainpuri

बेवफाई के शक में दी खाैफनाक माैत: शादीशुदा प्रेमिका को वैन से कुचला, फिर रची ऐसी साजिश; पुलिस भी खा गई धोखा

Thu, 01 Oct 2026 06:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Thu, 01 Oct 2026 06:23 PM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में वैन की टक्कर से महिला की माैत हुई थी। पुलिस शुरुआत में इसे सामान्य हादसा मान रही थी। परिजनों के आरोपों पर जांच की तो चाैंकाने वाला खुलासा हुआ। प्रेमी  ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या की थी। पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
lover murdered his married girlfriend in Mainpuri
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी में चंदाई-औंछा-लखौरा मार्ग पर 25 सितंबर को एक महिला की संदिग्ध मौत की गुत्थी कुरावली पुलिस ने सुलझाते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि यह हादसा नहीं था, बल्कि विवाहित महिला का कत्ल प्रेमी ने बेवफाई के शक में अंजाम दिया था। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि 25 सितंबर थाना क्षेत्र के गांव चंदाई के पास औछा-लखौरा मार्ग पर एक अनियंत्रित ओमनी वैन की टक्कर से विवाहित महिला की सुमन की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस पहले इसे एक सामान्य हादसा मान रही थी, फिर मृतका के भाई शिशुपाल निवासी टीकराहार ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि बहन की हत्या अरविंद उर्फ डंकू निवासी गांव चंदाई ने की है। पुलिस ने जब मामले में गहनता से जांच की तो हत्या से जुड़ी कई अहम जानकारियां हाथ लगीं।
विज्ञापन


 

प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बृहस्पतिवार को अरविंद को गिरफ्तार कर लिया, थाने लाकर जब उससे पूछताछ की तो पहले तो वह इसे हादसा बताता रहा। जब साक्ष्यों की कड़ियों को जोड़ते हुए सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया, उसने बताया कि सुमन के साथ उसके पिछले 10-12 वर्षों से प्रेम संबंध थे। मगर हाल ही में उसे शक हो गया था कि सुमन किसी और के संपर्क में है और उसे धोखा दे रही है। इसी शक ने ईर्ष्या का रूप ले लिया, उसने सोचा कि वह सुमन को मार देगा। 25 सितंबर को जब सुमन मार्ग से गुजर रही थी, तब उसने अपनी वैन से उसे टक्कर मार दी। जिससे सुमन की मौके पर ही मौत हो गई और वह मौके से भाग गया था।

एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की है। साक्ष्यों और गहन सुरागकशी के आधार पर घटना में प्रयुक्त वैन के साथ मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए प्रेम संबंधों में उपजे शक को हत्या की वजह बताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed