{"_id":"6aac29236771af7cae045ffa","slug":"video-clash-between-two-groups-over-disputed-land-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विवादित जमीन पर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के रकाबगंज थाने के पास बेशकीमती जमीन को लेकर बुधवार शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना से जैन समाज में आक्रोश है। यह विवादित जमीन जैन मंदिर की खाली भूमि है, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जैन समाज इस जमीन पर धार्मिक आयोजन करता रहा है। समाज का आरोप है कि कुछ लोग इस जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। बुधवार शाम को एक पक्ष के मोतीलाल शिवहर और नितिन शिवहर का दूसरे पक्ष के प्रशांत और अखिलेश से विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। सूचना पर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मोतीलाल और नितिन को पकड़ लिया। देर रात दोनों पक्षों की ओर से रकाबगंज थाने में तहरीर दी गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।