फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mother-in-law adamant on living with her lover son-in-law

'अब भी न मिला प्यार तो क्या फायदा': दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी

Thu, 17 Sep 2026 09:14 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: विकास कुमार Updated Thu, 17 Sep 2026 09:14 PM IST
सार

महिला से बात की गई तो उसका कहना कि जब तक बात घर पर थी तब तक सब कुछ सही था। परिजन के समझाने पर शायद मैं मान भी जाती लेकिन अब जब मामला थाने पर पहुंच गया तो पूरे जिले को मालूम हो चुका है। चारों तरफ बदनामी हो रही है। इतनी बदनामी के बाद भी अगर मुझे मेरा प्यार ना मिले तो क्या फायदा। 

विज्ञापन
Mother-in-law adamant on living with her lover son-in-law
दामाद को दिल दे बैठी सास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक प्रेमी जोड़े की चर्चा इस समय हर जुबान पर है। रिश्ते में सास और दामाद के बीच नजदीकी बनी तो प्रेम संबंध स्थापित हो गए। मामला थाने तक पहुंचा। दोनों पक्ष से समझौता लिखवा लिया गया हो लेकिन महिला दबी जुबान से अपने प्रेमी के साथ ही रहने की मांग कर रही है। महिला और प्रेमी को समझने के लिए देर रात तक थाना कोतवाली में पंचायत चलती रही। पुलिस और परिजन ने दोनों को काफी समझाया हालांकि इसके बाद दोनों से एक समझौतापत्र लिखवाया गया, जिसमें कहा गया कि अब एक-दूसरे के साथ नहीं रहेंगे और कोई संपर्क नहीं रखेंगे। 

विज्ञापन

'अब भी न मिला प्यार तो क्या फायदा'
इस संबंध में जब महिला से बात की गई तो उसका कहना कि जब तक बात घर पर थी तब तक सब कुछ सही था। परिजन के समझाने पर शायद मैं मान भी जाती लेकिन अब जब मामला थाने पर पहुंच गया तो पूरे जिले को मालूम हो चुका है। चारों तरफ बदनामी हो रही है। इतनी बदनामी के बाद भी अगर मुझे मेरा प्यार ना मिले तो क्या फायदा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
यूपी के मैनपुरी स्थित कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पांच बच्चों की विधवा महिला को अपनी बहन के दामाद से प्यार हो गया। अब दोनों शादी कर साथ रहने की जिद पर अड़े हैं। 

विज्ञापन

पति की हो चुकी मौत, पांच बच्चों की मां है महिला
45 वर्षीय महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। वह पांच बच्चों के साथ रहती है। उसकी बहन भी इसी मोहल्ले में रहती है। बहन की बेटी की शादी करीब दो वर्ष पहले नगर के दूसरे मोहल्ले के 26 वर्षीय युवक से हुई थी। शादी के बाद युवक का ससुराल आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान महिला और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

'बच्चों को भी साथ रखेंगे'
युवक ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह से दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं और अब वे शादी करना चाहते हैं। महिला ने भी युवक के साथ रहने की बात कही। पांच बच्चों के बारे में पूछे जाने पर युवक ने उन्हें भी साथ रखने की बात कही। हालांकि, महिला के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed