{"_id":"6aabd250e2f1abdddd013799","slug":"video-chamba-preparations-for-deputy-cm-mukesh-agnihotris-proposed-visit-intensify-dc-and-sp-inspect-the-venue-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रस्तावित दाैरे की तैयारियां तेज, डीसी-एसपी ने किया मैदान का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रस्तावित दाैरे की तैयारियां तेज, डीसी-एसपी ने किया मैदान का निरीक्षण
चंबा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के 19 सितंबर को प्रस्तावित चंबा प्रवास को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने चंबा स्थित एचआरटीसी बस अड्डे और पुलिस मैदान बारगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 19 सितंबर को चंबा पहुंचेंगे और इस दौरान नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उनके प्रवास कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य तैयारियों की जानकारी ली। संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपमुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस मैदान बारगाह में भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। प्रशासन ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।