फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Political turmoil in mayoral election: BJP candidate objects to Congress' Kiran Garhwal's nomination

अजमेर मेयर चुनाव में सियासी घमासान: भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन पर जताई आपत्ति, सुनवाई पूरी

Thu, 17 Sep 2026 05:53 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 05:53 PM IST
Political turmoil in mayoral election: BJP candidate objects to Congress' Kiran Garhwal's nomination

अजमेर नगर निगम मेयर पद के नामांकन की जांच के दौरान गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव देखने को मिला। भाजपा की मेयर प्रत्याशी अनामिका शर्मा की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल के नामांकन के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई गई। आपत्ति में नगर निगम की बकाया राशि का हवाला देते हुए किरण गढ़वाल पर नामांकन में बकाया राशि से जुड़ी जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया।

भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि किरण गढ़वाल के गढ़वाल पैलेस पर वर्ष 2018 से नगर निगम की 19 लाख 18 हजार 628 रुपए की राशि बकाया है। भाजपा ने दावा किया कि इस संबंध में नगर निगम की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था। भाजपा ने नगर निगम अधिनियम की धारा 24 का हवाला देते हुए आपत्ति दर्ज कराई और कहा कि नामांकन में बकाया राशि से जुड़ी जानकारी स्पष्ट नहीं की गई।

आपत्ति पर गुरुवार को संबंधित अधिकारियों के समक्ष सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, भाजपा कार्यकर्ता और अनामिका शर्मा की ओर से अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से भी अपना पक्ष रखा गया। मामले को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, जिसके बाद कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया और हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

पढे़ं: कौन हैं भीलवाड़ा की निर्विरोध महापौर?: एमए इतिहास की पढ़ाई से मेयर की कुर्सी तक ऐसे पहुंचीं, रच दिया इतिहास

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल के पति दिलीप गढ़वाल ने भाजपा की आपत्ति को खारिज किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से एनओसी जारी की गई है। उनके अनुसार, एनओसी जारी होने से पहले निगम की ओर से 24 हजार और 27 हजार रुपए जमा कराने के लिए कहा गया था, जिसे जमा करा दिया गया।

दिलीप गढ़वाल ने आरोप लगाया कि हार की बौखलाहट में इस तरह के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगाए गए आरोप गलत हैं और जिस बकाया राशि की बात कही जा रही है, उसे लेकर स्टे चल रहा है।

भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा की ओर से लगाई गई आपत्ति पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। दोनों पक्षों के लोग बाहर आ चुके हैं और अब प्रशासन के फैसले का इंतजार है। फैसले के बाद ही स्पष्ट होगा कि किरण गढ़वाल का नामांकन स्वीकार किया जाता है या आपत्ति के आधार पर कोई कार्रवाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वीडियो: देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की गाजियाबाद में जगह-जगह पूजा

17 Sep 2026

VIDEO: पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी व विधायक नीरज बोरा ने रक्तदान करने वाले दानियों को सर्टिफिकेट दिया

17 Sep 2026

VIDEO: मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, दिया गया सर्टिफिकेट

17 Sep 2026

VIDEO: विश्वकर्मा जयंती पर पूजन और हवन का आयोजन

17 Sep 2026

VIDEO: डाक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

17 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: गणेश उत्सव में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने की आरती

17 Sep 2026

कानपुर: पनकी आईआईए भवन में तीन दिवसीय श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर शुरू

17 Sep 2026
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर अयोध्या में जिला अस्पताल में कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, मरीजों को बांटे फल

17 Sep 2026

अयोध्या के आईटीआई में मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

17 Sep 2026

VIDEO: सपा विधायक राममूर्ति वर्मा बोले- समाज के हितों के बजाय निजी फायदे का सौदा करते हैं राजभर

17 Sep 2026

कानपुर: 2017 में जहां से चला स्वच्छता का संदेश, आज उसी गांव की गलियों में बह रहा सीवर का गंदा पानी

17 Sep 2026

रोहतक में सेवा संकल्प अभियान के तहत चला सफाई अभियान

17 Sep 2026

रेवाड़ी में नशे के खिलाफ अलसुबह चला सर्च ऑपरेशन, डॉग स्क्वॉड ने खंगाले संदिग्ध ठिकाने

17 Sep 2026

रोहतक में रात में बारिश से राहत, सुबह फिर निकली धूप

17 Sep 2026

कैथल में गाय से टकराया इंजन, 4 घंटे खड़ी रही उदयपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन

17 Sep 2026

नैनीताल: गणेश महोत्सव में हुए भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

17 Sep 2026

चार दिन बाद सोलन में फिर बारिश, धुंध से ढका शहर; तापमान में गिरावट

17 Sep 2026

सिरमौर: जयराम ठाकुर बोले- कर्ज के बोझ तले दबा हिमाचल, विकास में चार दशक पीछे चला गया प्रदेश

17 Sep 2026

कानपुर: बकरा व्यापारी आबिद से लाखों की लूट, बदमाशों ने कार पर डंडे बरसाकर तानी पिस्टल

17 Sep 2026

कानपुर में तड़के सुबह हाईवे पर लूट, लुटेरों ने बकरा व्यापारी को बनाया निशाना

17 Sep 2026

लोलार्क कुंड में स्नान से पहले किया गया डमरू वादन

17 Sep 2026

अंबाला में मैराथन कार्यक्रम में सीएम के सामने सड़कें खराब होने पर युवाओं ने लहराए पर्चे

17 Sep 2026

नारनौल में 11 बजे नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री, अब दोपहर एक बजे तक आने की संभावना

जालंधर के उत्तर विधानसभा में आप प्रभारी ने किया अपने दफ्तर का उद्घाटन

17 Sep 2026

गाजियाबाद में हादसे का वीडियो: अनियंत्रित वैन सड़क से नीचे गिरी; बाल-बाल बचे चार स्कूली बच्चे

17 Sep 2026

दिल्ली जिम ट्रेनर हत्याकांड में नया खुलासा: हत्या में इस्तेमाल हुई चोरी की बाइक, देखें ये खास रिपोर्ट

17 Sep 2026

दिल्ली के वीआईपी इलाके में सनसनी: तिलक मार्ग में युवक की हत्या, शव बॉक्स में मिला; देखें रिपोर्ट

17 Sep 2026

सेवा संकल्प अभियान यात्रा की तैयारी पूरी, काशी से वडनगर के लिए रवाना होगी यात्रा

17 Sep 2026

VIDEO: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, सीता कुंड पर चलाया स्वच्छता अभियान, किया पौधारोपण

17 Sep 2026

पांच जगहों पर आज दोपहर 12 बजे रेल रोकेंगे किसान

17 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed