{"_id":"6aabd3d3afe8b3933f048c3a","slug":"video-mp-anurag-thakur-celebrated-pm-narendra-modis-birthday-by-cutting-a-cake-at-an-old-age-home-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सांसद अनुराग ठाकुर ने वृद्ध आश्रम में केक काटकर मनाया पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सांसद अनुराग ठाकुर ने वृद्ध आश्रम में केक काटकर मनाया पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वृद्ध आश्रम जाकर बुजुर्गों के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर हमीरपुर में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि जहां एक और आज वृद्ध जनों को कंबल और अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया है तो वही दिव्यांग जनों के लिए व्हीलचेयर वितरित की गई है। वहीं अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश-दुनिया के अग्रणीय देश में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य और दीर्घायु की भगवान से प्रर्थना की है।
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की ओर से यूपीआई पर टैक्स विरोध करने पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही अच्छे कार्यों की आलोचना करती आई है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से यूपीआई भीम एप शुरू किया गया था। इससे देश के लोगों को लेनदेन करने में काफी आसानी हुई है। उन्होंने कहा कि यूपीआई के माध्यम से भारत दुनिया में डिजिटल ट्रांजेक्शन 50 फीसदी करता है। यूपीआई पर टैक्स लगाने से आम जनता पर इसका कोई बोझ नहीं पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।