Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Chamba News
›
Chamba: A 63-member contingent of Scouts and Guides from Chamba has left for Rewalsar for the State Award testing camp.
{"_id":"6aabd26dbba685c7a303acc6","slug":"video-chamba-a-63-member-contingent-of-scouts-and-guides-from-chamba-has-left-for-rewalsar-for-the-state-award-testing-camp-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर के लिए चंबा से स्काउट्स एंड गाइड्स का 63 सदस्यीय दल रिवालसर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर के लिए चंबा से स्काउट्स एंड गाइड्स का 63 सदस्यीय दल रिवालसर रवाना
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश के राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप के लिए जिला चंबा से 23 स्काउट्स और 40 गाइड्स का 63 सदस्यीय दल रिवालसर के लिए रवाना हुआ। राज्य प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर जिला मंडी में 18 से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाले कैंप में प्रतिभागी विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण और परीक्षण देंगे। दल को जिला सचिव परीक्षित धवन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल की अगुवाई दिनेश कुमार और आशा मेहता कर रहे हैं। कैंप के दौरान स्काउट्स और गाइड्स को प्राथमिक उपचार, पायनियरिंग, लेसिंग समेत विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके माध्यम से प्रतिभागियों की व्यावहारिक दक्षता और स्काउटिंग संबंधी कौशल को परखा जाएगा। कैंप की तैयारियों के लिए जिला मुख्य आयुक्त विकास महाजन के निर्देशानुसार चंबा में दो दिवसीय प्रिपरेटरी कैंप भी आयोजित किया गया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट राजेश शर्मा, आशा मेहता, दलीप सिंह, राकेश कुमार और रीता शर्मा ने प्रशिक्षण देकर प्रतिभागियों को कैंप के लिए तैयार किया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों को अनुशासन और टीम भावना के साथ शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।