{"_id":"6aabf59b7bf55c95040f95cc","slug":"police-arrested-husband-who-murdered-his-wife-in-agra-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ईंट से सिर पर वार, सीमेंट की चादर से रेता गला, इस बात पर हैवान बना पति; किरन की हत्या का सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ईंट से सिर पर वार, सीमेंट की चादर से रेता गला, इस बात पर हैवान बना पति; किरन की हत्या का सनसनीखेज खुलासा
Thu, 17 Sep 2026 07:44 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 17 Sep 2026 07:44 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में विवाहिता का घर में खून से सना शव मिला था। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में वारदात का जो खुलासा हुआ, वह सनसनीखेज था। आरोपी पति ने पहले पत्नी को पीटा, फिर जो भी उसके हाथ लगा उससे पत्नी पर वार किए।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के पीलीपोखर गांव में विवाहिता किरन की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति वेदप्रताप सिंह सिकरवार उर्फ विवेक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तीन ईंट के टुकड़े और नुकीली सीमेंट शीट के टुकड़े बरामद किये है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सोमवार की देर रात किरन की उसके पति ने सिर पर ईंट से वार करने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। मृतका अपने भाई ललित की इकलौती बहन थी। ललित की तहरीर पर पुलिस ने पति वेदप्रताप सिंह सिकरवार उर्फ विवेक, ससुर राजकुमार, जेठ भानू, भाभी नीतू, सास और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं। निरीक्षक खंदौली ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर हत्यारोपी पति वेदप्रताप सिंह सिकरवार उर्फ विवेक को यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली इंटरचेंज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तीन ईंट के टुकड़े और नुकीली सीमेंट शीट के टुकड़े बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपी विवेक ने बताया कि वह करीब एक महीने बाद घर आया था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान विवेक ने ईंट उठाकर किरन के सिर पर कई वार किए। मारपीट के दौरान िटनशेड टूटकर नीचे गिर गया। पुलिस का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने टिनशेड की नुकीली सीमेंट शीट के टुकड़े से किरन का गला रेत दिया था।
नौकर संदीप के शामिल होने की बात
पुलिस के अनुसार, हत्याकांड में सेमरा निवासी संदीप भी शामिल था। संदीप आरोपी विवेक का नौकर बताया गया है। पुलिस मामले में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है। मुकदमा में उसका नाम नही है। विवेचना मे उसका नाम शामिल किया जाएगा।
हत्या के बाद पिता को दी जानकारी
पुलिस के अनुसार पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी विवेक ने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी का पिता दोनों बच्चों छह वर्षीय लक्ष्य और चार वर्षीय मुन्नू को लेकर परिवार सहित गांव से फरार हो गए। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।