{"_id":"6aabd29b2cbdc16bc10aa74c","slug":"video-dm-lays-foundation-stone-for-a-modern-gym-in-pipariya-majra-village-in-pilibhit-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: पिपरिया मजरा में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, डीएम ने आधुनिक जिम का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: पिपरिया मजरा में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, डीएम ने आधुनिक जिम का किया शिलान्यास
पीलीभीत जिले के पिपरिया मजरा में ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल शुरू हुई है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जनसहयोग और प्रशासन के सहयोग से प्रस्तावित आधुनिक जिम का शिलान्यास किया। इसके साथ ही संत बाबा सुखदेव सिंह की स्मृति में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप का फीता काटकर शुभारंभ किया। कबड्डी प्रतियोगिता के आगाज के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण पहुंचे। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, युवाओं और खिलाड़ियों ने भागीदारी की। ग्रामीण परिवेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होने से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच मिलता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने आयोजन से जुड़े लोगों और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए प्रत्येक गांव में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पिपरिया मजरा की चढ़दी कला एवं नानक नाम लेवा संगत की ओर से जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। आयोजन को सफल बनाने में नेकी की दीवार सामाजिक संस्था के संस्थापक गुरमेल सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।