{"_id":"6b0b0acd907dce40ea0da102","slug":"video-1800-new-cancer-patients-diagnosed-in-every-year-in-agra-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में हर साल कैंसर के 1800 नए मरीज, पांच अंगों में हो रहा ये जानलेवा रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में हर साल कैंसर के 1800 नए मरीज, पांच अंगों में हो रहा ये जानलेवा रोग
कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पांच अंगों में बीमारी ज्यादा फैल रही है। ऐसे में समय रहते जांच, व्यवस्थित ढंग से इलाज और जरूरत पर सर्जरी हो तो मरीज के ठीक होने की दर बढ़ेगी और परेशानी से भी बचाव होगा। एसएन मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग और टाटा मेमोरियल सेंटर ट्रैवलिंग स्कूल ऑफ ओंकोपैथोलॉजी की ओर से आयोजित कार्यशाला में चिकित्सकों ने ये बातें कहीं। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित गुजराल ने बताया कि कैंसर कई अंगों को प्रभावित कर रहा है। मुख, बच्चेदानी के मुख, स्तन कैंसर, फेफड़े और पेट के कैंसर के मरीजों की संख्या अधिक बढ़ रही है। इनमें तंबाकू, गुटका, पान मसाला खाने से मुख के कैंसर के तीन गुना मामले हैं। इनमें युवा मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देर से शादी, बच्चों में देरी, संक्रमण, मल्टीपल साथी समेत अन्य वजहों से सर्वाइकल कैंसर की स्थिति बन रही है। कैंसर रोग विभाग की डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि कैंसर विभाग में औसतन हर साल 1800 से अधिक नए मरीज आ रहे हैं। इनमें मुख, गले और जीभ के कैंसर के सबसे ज्यादा हैं। इनकी संख्या करीब 55-60 फीसदी है। इसकी वजह तंबाकू-गुटका है। आयोजक सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरेंद्र यादव ने बताया कि कैंसर की सटीक जांच के लिए पैथोलॉजिस्ट की विशेष भूमिका है। ऐसे में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के विशेषज्ञों की टीम के साथ जांच का प्रशिक्षण भी दिया। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. दीपा रानी ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यशाला में जांच, इलाज और ऑपरेशन की लेटेस्ट तकनीक के बारे में भी बताया जा रहा है। कार्यशाला में डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. अखिल प्रताप सिंह, डॉ. अनिमेष गुप्ता, डॉ. रुचिका गर्ग, डॉ. प्रशांत लवानिया, डॉ. रिचा जैमन, डॉ. तरुणेश शर्मा, डॉ. तब्बसुम सामानी, डॉ. गौरव धाकरे, डॉ. उर्वशी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।