{"_id":"6af32514313ada90d80d587b","slug":"video-accused-in-the-shooting-of-a-journalist-couple-arrested-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पत्रकार दंपति पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार दंपति पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी।
गौरतलब है कि दिवाली की रात पीएयू गेट नंबर-8 के पास स्कूटी सवार नकाबपोश हमलावर ने पत्रकार दंपति की कार को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई थीं। इसके बाद आरोपी ने नानकसर गुरुद्वारे के पास भी उनका पीछा कर फायरिंग की थी। इस घटना में पत्रकार दंपति बाल-बाल बच गए थे।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात के पीछे की असली वजह और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।