{"_id":"6af2d57067705ecfec02c0c7","slug":"video-vishwakarma-day-celebration-solan-artisans-worship-their-tools-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में दूसरे दिन भी मनाया गया विश्वकर्मा दिवस, कारीगरों ने औजारों की पूजा कर मांगी हुनर में बरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में दूसरे दिन भी मनाया गया विश्वकर्मा दिवस, कारीगरों ने औजारों की पूजा कर मांगी हुनर में बरकत
Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:57 PM IST
Link Copied
निर्माण, शिल्प, सृजन और वास्तुकला के देवता भगवान विश्वकर्मा के पूजन दिवस पर सोलन में दूसरे दिन भी धार्मिक आयोजन देखने को मिले। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कारीगरों और विश्वकर्मा के अनुयायियों ने पूजा-अर्चना कर अपने कामकाज में इस्तेमाल होने वाले औजारों और उपकरणों का पूजन किया।
इस अवसर पर सोलन के कारीगरों ने अपने अस्त्र-शस्त्र और काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों को साफ कर उनकी विधिवत पूजा की और आरती उतारी। हालांकि, इससे एक दिन पहले भी जिले के कई स्थानों पर विश्वकर्मा दिवस मनाया गया था।
कारीगरों की मान्यता है कि विश्वकर्मा दिवस पर औजारों की पूजा करने के बाद उस दिन उनसे काम नहीं किया जाता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा को अनेक महान निर्माण कार्यों का शिल्पकार माना जाता है। मान्यता है कि उन्होंने सोने की नगरी लंका का निर्माण किया था।
विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर कई जगह भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। कारीगर हर वर्ष इस दिन विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से अपने हुनर में निरंतर निखार और काम में सफलता की प्रार्थना करते हैं।
कारीगरों का कहना है कि वे भगवान विश्वकर्मा से कामना करते हैं कि उनके हाथों का हुनर बना रहे, वे अपने काम में दक्षता हासिल करें और बेहतर रोजगार स्थापित कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।