{"_id":"6af2d5d32a0bcf86ed052b8b","slug":"video-neither-ali-nor-bajrangbali-op-rajbhar-taunt-on-akhilesh-yadav-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"'न अली के रहे, न बजरंगबली के', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'न अली के रहे, न बजरंगबली के', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज
अंबेडकरनगर में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को सर्किट हाउस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। प्राइमरी स्कूलों के विलय, राम मंदिर दर्शन और सनातन धर्म के मुद्दे पर उन्होंने सपा नेतृत्व को घेरा। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि उनकी स्थिति 'न अली के रहे, न बजरंगबली के' जैसी हो गई है।
प्राइमरी स्कूलों के विलय को लेकर अखिलेश यादव की ओर से उठाए गए सवालों पर राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव पांच साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। राजभर के मुताबिक, सपा सरकार के दौरान बच्चे टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करते थे, जबकि योगी सरकार में स्कूलों में बेंच और डेस्क की व्यवस्था की गई है। अभिभावकों के खातों में भी सहायता राशि भेजी जा रही है।
उन्होंने अटल आवासीय विद्यालयों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां गरीब और मजदूर परिवारों के बच्चे रहकर डॉक्टर और इंजीनियर बनने की तैयारी कर रहे हैं।
राम मंदिर दर्शन को लेकर भी राजभर ने अखिलेश यादव पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के अयोध्या जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर वह अयोध्या जा रहे हैं तो उन्हें मथुरा और काशी विश्वनाथ जाने की तारीखों का भी एलान करना चाहिए।
राजभर ने सनातन धर्म और कारसेवकों पर गोली चलवाने को लेकर सपा नेता सनातन पांडेय के बयान का भी मुद्दा उठाया। शिवपाल यादव की ओर से अनुशासन को लेकर दी गई चेतावनी पर उन्होंने सपा के अंदर नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि समाजवादी पार्टी में असली नेतृत्व अखिलेश यादव का है या शिवपाल यादव का?
ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल केवल ट्वीट और प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का हवाला देते हुए दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।