{"_id":"6af2cc8a7e343158d504013a","slug":"video-punjab-roadways-bus-breakdown-on-chintpurni-hoshiarpur-route-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: लगातार दूसरे दिन बीच सड़क में खराब हुई पंजाब रोडवेज की बस, यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: लगातार दूसरे दिन बीच सड़क में खराब हुई पंजाब रोडवेज की बस, यात्रियों को हुई परेशानी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:19 PM IST
Link Copied
चिंतपूर्णी से होशियारपुर के बीच सफर कर रहे यात्रियों को मंगलवार को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब पंजाब रोडवेज की एक बस बीच सड़क में अचानक खराब हो गई। बस के रास्ते में ही रुक जाने से उसमें सवार यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने को लेकर परेशान रहे।
इस घटना ने पंजाब रोडवेज की बसों के रखरखाव और तकनीकी जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि लगातार दूसरे दिन पंजाब रोडवेज की बस में तकनीकी खराबी सामने आई है।
इससे पहले सोमवार को भी भरवाईं रोड पर पंजाब रोडवेज की एक बस बीच रास्ते में खराब हो गई थी। दो दिनों में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने से यात्रियों में बसों की फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई है।
यात्रियों का कहना है कि लंबे रूटों पर चलने वाली बसों की नियमित तकनीकी जांच होनी चाहिए। इससे बीच रास्ते में बस खराब होने और यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।