Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Malicious': India Slams US Court Summons to NSA Ajit Doval, Others in Lawsuit Filed by Terrorist Pannun

आतंकी पन्नू मामले अमेरिका को भारत की दो टूक: आरोपों को बताया मनगढ़ंत और बेबुनियाद; विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

Tue, 10 Nov 2026 06:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 10 Nov 2026 06:57 PM IST
सार

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के मुकदमे में अमेरिकी अदालत ने एनएसए अजित डोभाल समेत कई भारतीय अधिकारियों को समन भेजा है। इस पर विदेश मंत्रालय ने आरोपों को 'मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण' बताया है। भारत ने कहा कि न्यायिक दस्तावेज भेजने का तय कानूनी रास्ता है। भारत ने क्या कुछ कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
'Malicious': India Slams US Court Summons to NSA Ajit Doval, Others in Lawsuit Filed by Terrorist Pannun
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को अमेरिका में खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से दायर मुकदमे को लेकर प्रतिक्रिया दी। मंत्रालय ने नई दिल्ली के अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण बताया। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक दीवानी मुकदमे में संघीय अदालत का समन भारत सरकार को भेजा था। यह मुकदमा प्रतिबंधित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दायर किया है।
विज्ञापन


एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुकदमे को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि भारत में न्यायिक दस्तावेज भेजने के अनुरोध केवल भारत के तय केंद्रीय प्राधिकरण के जरिये ही भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन


जायसवाल ने कहा, हम अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर किए गए मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण हमलों के साथ-साथ बेबुनियाद मुकदमों को भी खारिज करते हैं। उन्होंने आगे कहा, भारत में न्यायिक दस्तावेजों की तामील के अनुरोध केवल भारत के तय केंद्रीय प्राधिकरण यानी कानून और न्याय मंत्रालय के जरिये ही भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन भारतीय अधिकारियों को मुकदमे में शामिल किया?
पिछले महीने अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली को संघीय अदालत का समन भेजा था। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस मुकदमे में कई भारतीय अधिकारियों के नाम शामिल किए हैं। इनमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (आरएंडएडब्ल्यू) के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: भारत विरोधी अभियान पर विदेश मंत्रालय सख्त: कहा- झूठ फैलाने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण, ढाका से कार्रवाई की मांग

किस मामले में दायर किया है दीवानी मुकदमा?
अमेरिकी अदालत का यह आदेश मुकदमे की कानूनी प्रक्रिया में एक नया कदम है। यह मामला 2023 में न्यूयॉर्क में पन्नू की हत्या की कथित साजिश से जुड़ा है। यह दीवानी मुकदमा अमेरिकी न्याय मंत्रालय की ओर से निखिल गुप्ता के खिलाफ की जा रही जांच से भी जुड़ा है। निखिल गुप्ता भारतीय नागरिक है। उस पर नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने का आरोप लगाया गया है।


निखिल गुप्ता पर क्या आरोप लगाए गए हैं?
निखिल गुप्ता को 2023 में चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। अमेरिकी अभियोजकों ने आरोप लगाया कि गुप्ता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पन्नू की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए उसने एक हत्यारे को सुपारी देने की व्यवस्था करने की कोशिश की थी। आरोपपत्र के मुताबिक, गुप्ता ने विकास यादव के साथ मिलकर काम किया था। विकास यादव कथित तौर पर रिसर्च एंड एनालिसिस विंग से जुड़ा हुआ था।

अमेरिका के आरोपों पर भारत ने क्या कार्रवाई की?
इन आरोपों के जवाब में नई दिल्ली ने एक जांच समिति बनाई थी। इस समिति को वाशिंगटन की ओर से उठाई गई चिंताओं की जांच करने की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं, विकास यादव के खिलाफ भारत की एक अदालत में मामला चल रहा है। भारत ने पन्नू की ओर से दायर दीवानी मुकदमे को पहले ही खारिज कर दिया है। भारत ने इसे 'अनुचित और बिना किसी ठोस आधार वाला' बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed