{"_id":"6af2d791e5ef71e9cd0a53a3","slug":"video-chamba-medical-college-health-facilities-protest-bjp-worker-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, भाजपा कार्यकर्ता ने गेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, भाजपा कार्यकर्ता ने गेट पर दिया धरना
पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता जय सिंह ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरना देकर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताया। उनका आरोप है कि पर्याप्त संसाधन और तकनीकी स्टाफ नहीं होने के कारण मरीजों को बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर होना पड़ रहा है।
जय सिंह ने ट्रॉमा सेंटर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि दुर्घटना में घायल मरीजों को उपचार के लिए टांडा, आईजीएमसी शिमला और पीजीआई चंडीगढ़ भेजना पड़ता है, तो चंबा में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का औचित्य क्या रह जाता है। उन्होंने कहा कि सेंटर में मशीनें उपलब्ध होने के बावजूद पर्याप्त तकनीकी कर्मचारी नहीं हैं। इस वजह से मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
भाजपा कार्यकर्ता ने सरोल स्थित 200 बिस्तरों वाले नए भवन की व्यवस्थाओं को लेकर भी नाराजगी जताई। उनके अनुसार, करीब 158 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस भवन का लोकार्पण हुए चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन यहां अभी केवल तीन ओपीडी ही संचालित हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि नए भवन में एक्स-रे और सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं भी शुरू नहीं हो पाई हैं। रेडियोग्राफर सहित तकनीकी कर्मचारियों की कमी के चलते मरीजों को जांच करवाने के लिए पुराने मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा है।
जय सिंह ने मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से मांग की कि अस्पताल में जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ पर्याप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों और तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।
उन्होंने कहा कि यदि सरोल स्थित नए भवन में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा सकतीं, तो वहां विभागों को केवल औपचारिकता के तौर पर संचालित करने का कोई औचित्य नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।