{"_id":"6af2d1ee94939bd0b00e2ac1","slug":"video-bateshwars-camel-fair-ruined-even-before-its-inauguration-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उदघाटन से पहले ही उजड़ा बटेश्वर का ऊंट मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उदघाटन से पहले ही उजड़ा बटेश्वर का ऊंट मेला
बाह। बटेश्वर मेला का उदघाटन 11 नवंबर को प्रस्तावित है। उदघाटन से 2 दिन पहले ही बटेश्वर में ऊंट का मेला उजड़ गया है। सोमवार को महज 20-25 ऊंट ही मेला क्षेत्र में रह गये हैं। ऊंट मेला से लौट रहे व्यापारी एवं किसान आयोजन तिथि पर सवाल उठा रहे हैं। स्थाई तिथि घोषित किए जाने की मांग की है। पशु रजिस्ट्रेशन से होने वाली आमदनी को खोने वाली जिला पंचायत को मेला एवं आयोजन को बचाने के लिए मंथन करना होगा। जिला पंचायत के जारी कार्यक्रम के मुताबिक 11 नवंबर को बटेश्वर मेला का उदघाटन होगा, उसी दिन से पशु रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। बटेश्वर मेला में 1 नवंबर से ही ऊंट और घोड़ों की आबक शुरू हो गई थी। दिवाली से पहले दोनों मेला खचाखच भर गये थे। खरीद फरोख्त भी खूब हुई। मेला शुरू होने से 2 दिन पहले ही प्रयागराज, कानपुर, धौलपुर, इटावा, भिंड, दौसा, करौली के व्यापारी एवं किसान अपने ऊंटों के साथ वापस लौटते हुए मिले। प्रयागराज के ओमप्रकाश यादव ने बताया कि ऊंट खरीद कर वापस लौट रहे हैं। रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। मेला समय से पहले उजड़ गया है। प्रयागराज के ही सलीम, कानपुर के मुकुंद सिंह ने बताया कि मेला खूब बिका, लेकिन देर से इंतजाम हुए, रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुआ है। मेला उजड़ गया है। इसलिए वापस लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत को बटेश्वर मेला की स्थाई तिथि घोषित करनी चाहिए। आगे-पीछे मेला लगने की बजह से स्तर गिर रहा है। दौसा के कालू एवं करौली के धारा सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में महज 20-25 ऊंट बचे हैं। व्यापारी किसान खरीद कर वापस लौट गये। सन्नाटा पसर गया है। रजिस्ट्रेशन न होने की बजह से जिला पंचायत को नुकसान झेलना पड़ेगा। समय रहते रजिस्ट्रेशन होता और इंतजाम किए होते तो आयोजन बेहतर हो सकता था। ऊंटों का मेला उजड़ने के साथ ही घोड़ों का मेला भी सिमटने लगा है। 40 फीसदी मेला क्षेत्र खाली हो गया है। सलेमपुर के राजेन्द्र सिंह, बरेली के यूसुफ ने बताया कि देर से इंतजाम हुए हैं, मेला खूब बिका है, जिला पंचायत रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं करा पाई, दिवाली के बाद से ही मेला सिमटने लगा है। किसान एवं व्यापारी घोड़ा-घोड़ी खरीद कर वापस लौट रहे हैं। जिला पंचायत के मेला प्रभारी मासूम रजा ने बताया कि समय से पहले व्यापारी किसानों के आने एवं वापस जाने के बारे में उनके पास कुछ भी कहने को नहीं है।
वर्जन-
मेला का शुभारंभ 11 नवंबर को हाेगा, उसी दिन से पशु रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। तय समय पर इंतजाम किए जा रहे हैं।- मासूम रजा, मेला प्रभारी, जिला पंचायत आगरा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।