{"_id":"6aae793ea5160135d20f085c","slug":"video-farmers-in-moga-burned-effigies-of-the-punjab-and-central-governments-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में किसानों ने पंजाब और केंद्र सरकार के पुतले जलाए, मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में किसानों ने पंजाब और केंद्र सरकार के पुतले जलाए, मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
मोगा SKM गैर-राजनीतिक मोर्चे के आव्हान पर शनिवार को BKU एकता सिद्धूपुर की ओर से अपने मांगों को लेकर पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। जिला डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के गेट के सामने जिला प्रधान लवजीत सिंह दद्दाहूर के नेतृत्व में किसानों ने सरकार के पुतले फूंके और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसान नेता लवजीत सिंह दद्दाहूर ने पंजाब सरकार पर किसानों के साथ धक्केशाही करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों का समाधान नहीं कर रही। दद्दाहूर ने खनौरी और शंभू मोर्चों से संबंधित सामान के नुकसान और चोरी के मामले में 3 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि जारी करने तथा कथित तौर पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने सरकार से पांच फसलों पर MSP देने के वादे को पूरा करने की मांग भी उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।