फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Financial Distress and Need for Money Led to CA Kidnapping Plot in Jaipur, Three Arrested

राजस्थान: सीए के अपहरण की साजिश क्यों रची? 1000 कैमरों की फुटेज से खुला राज, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 09:41 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 09:41 AM IST
Financial Distress and Need for Money Led to CA Kidnapping Plot in Jaipur, Three Arrested
आर्थिक तंगी और रुपयों की जरूरत के चलते जयपुर में एक सीए के अपहरण की सनसनीखेज साजिश रचने का मामला सामने आया है। सेंट्रल पार्क से सीए राजीव गुप्ता के अपहरण के मामले में जयपुर दक्षिण पुलिस की जिला विशेष टीम, साइबर सेल और अशोक नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड चेतन शर्मा उर्फ लाला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो बाइक, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी, नकली पिस्टल और चाकू बरामद किया है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान सीए को जबरन कार में बैठाया

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 10 सितंबर को राजीव गुप्ता मॉर्निंग वॉक के लिए सेंट्रल पार्क पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें उनकी ही मर्सिडीज कार में जबरन बैठा लिया। आरोपियों ने चाकू और नकली पिस्टल दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी पीड़ित को कार समेत जयपुर शहर से बाहर सुनसान इलाके की ओर ले जाने लगे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की योजना पीड़ित को डराकर उसके परिजनों से फिरौती वसूलने की थी।

चलती कार से कूदने की कोशिश, गड्ढे में गिरी मर्सिडीज

पीड़ित ने चलती कार में बदमाशों के चंगुल से निकलने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। एक आरोपी ने अपनी शर्ट खोलकर पीड़ित का मुंह बांधने का भी प्रयास किया। बचने के लिए राजीव गुप्ता ने चलती कार का गेट खोलकर बाहर कूदने की कोशिश की और कार का स्टेयरिंग घुमा दिया। इससे मर्सिडीज अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आता देख दोनों आरोपी कार से निकलकर जंगल और पहाड़ी क्षेत्र की ओर भाग गए।

करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कीं। जांच के दौरान पुलिस ने सेंट्रल पार्क और आसपास के इलाकों में लगे करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा आमेर, ब्रह्मपुरी, ट्रांसपोर्ट नगर, जामडोली और बस्सी समेत कई इलाकों में संदिग्धों की तलाश की गई। पीड़ित और आरोपियों द्वारा कार छोड़कर भागने वाले स्थान के आसपास भी पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

पहले भी की थी सेंट्रल पार्क की रेकी

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी आपस में दोस्त और परिचित हैं। आर्थिक तंगी और रुपयों की जरूरत के चलते उन्होंने सेंट्रल पार्क में सुबह घूमने आने वाले लोगों में से किसी एक का अपहरण कर फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी।
वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने सेंट्रल पार्क की रेकी भी की थी। हालांकि, उस समय वे अपहरण की वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद 10 सितंबर को उन्होंने सीए राजीव गुप्ता को अपना निशाना बनाया।

मास्टरमाइंड पर पहले से अपहरण का मामला

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य आरोपी चेतन शर्मा के खिलाफ खोह-नागोरियान थाने में वर्ष 2024 में अपहरण से संबंधित मामला दर्ज है। इस मामले में पुलिस पहले ही चालान पेश कर चुकी है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अपहरण की साजिश से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हरिद्वार: यूपीआई से भुगतान करने पर चार्ज लगाने के विरोध में यूथ कांग्रेस

19 Sep 2026

VIDEO: यूपीआई टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को भेजा गिफ्ट

19 Sep 2026

VIDEO: हाईवे पर बाइक सवारों ने बस रुकवाकर चालक को पीटा

19 Sep 2026

VIDEO: चांदी के कमल पर शेषनाग की शैय्या में विराजेंगे गिरिराज प्रभु, हीरे-मोती समेत नवरत्नों से होगा श्रृंगार

19 Sep 2026

VIDEO: विवाहिता की माैत पर मायके वालों का हंगामा, हत्या का आरोप

19 Sep 2026
विज्ञापन

शुक्लागंज: नवीन गंगा पुल पर लगा चार घंटे लगा जाम विसर्जन की भीड़ से यातायात व्यवस्था हुई बेपटरी

19 Sep 2026

वीडियो: पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का शुभारंभ

19 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: सेवा संकल्प अभियान के तहत यमुना किनारे जलाए दीप

18 Sep 2026

VIDEO: शिक्षा का अधिकार उल्लंघन करने पर बड़ी कार्रवाई, अमान्य 45 स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना

18 Sep 2026

मेरठ: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में चमके नन्हे कलाकार, भक्ति व देसी गीतों पर किया डांस

18 Sep 2026

उधार के पैसे लेन देन में शहाबगंज में बच्ची को आरओ प्लांट परिसर में किया था बंद, VIDEO

18 Sep 2026

बच्चों के रंगों में दिखा सपनों का भारत, डीएम ने थामा ब्रश; VIDEO

18 Sep 2026

काशी से निकाली गई सेवा संकल्प बाइक यात्रा का हलिया व पिपरा में स्वागत, VIDEO

18 Sep 2026

लूट के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, VIDEO

18 Sep 2026

स्थायी सब्जी मंडी के लिए व्यापरियों ने शुरू की बेमियादी हड़ताल, VIDEO

18 Sep 2026

VIDEO: कैंटर ने बाइक सवारों को राैंदा, तीन की माैत

18 Sep 2026

VIDEO: चोरी की वारदात न रोक पाने पर थाना प्रभारी को हटाया

18 Sep 2026

VIDEO: किसानों के 67 लाख लेकर भाग गया बिल्डर परिवार

18 Sep 2026

VIDEO: दरोगा बोला, जीजा परेशान कर रहा तो कत्ल कर दो, वीडियो वायरल

18 Sep 2026

VIDEO: पुलिस ने पत्नी के हत्यारोपी को दबोचा

18 Sep 2026

VIDEO: ताज में लपकागीरी, ठगी के आरोप; वीडियो वायरल

18 Sep 2026

VIDEO: पुलिस चाैकी के पास मिला किशोर शव, परिवार में मचा कोहराम

18 Sep 2026

VIDEO: सूखे कुएं में गिरे दो पिल्ले, ग्रामीण और दमकलकर्मियों ने बचाई जिंदगी

18 Sep 2026

VIDEO: जमीन विवाद में जैन मुनि से अभद्रता पर आक्रोश, दो गिरफ्तार

18 Sep 2026

VIDEO: होटल को मिली बम की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

18 Sep 2026

VIDEO: हाईवे पर बिना नंबर की कार ने दो ऑटो को मारी टक्कर, कई घायल

18 Sep 2026

VIDEO: आगरा में जीएसटी चोरी का पकड़ा बड़ा खेल, झारखंड के प्रपत्र दिखाए, आगरा से अलीगढ़ भेज रहे थे माल

18 Sep 2026

VIDEO: राधाष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

18 Sep 2026

मेरठ: तेज हवा के साथ बारिश ने गन्ने और धान की फसल को पहुंचाया नुकसान

18 Sep 2026

मेरठ: ‘कहानी बदलाव की’ विषय पर हस्तिनापुर राजकीय महाविद्यालय में विचार-विमर्श किया

18 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed