{"_id":"6aae63bdc270163c1208c75b","slug":"video-action-by-firozpur-food-safety-team-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई, मेले से हटवाई रंगीन कॉटन कैंडी व घटिया खाद्य पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई, मेले से हटवाई रंगीन कॉटन कैंडी व घटिया खाद्य पदार्थ
करणेवाल मेले में लोगों को साफ-सुथरा और सुरक्षित भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने देर रात तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने मेले में लगे विभिन्न फूड स्टालों और खाने-पीने की दुकानों की जांच की। इस दौरान रंग वाली कॉटन कैंडी को मौके पर हटवाकर नष्ट करवाया गया। इसके अलावा गैर-मानक व संदिग्ध रंग वाले अन्य खाद्य पदार्थ भी मौके से हटवाए गए।
फूड सेफ्टी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि स्टाल संचालकों को खाद्य पदार्थ साफ-सुथरे ढंग से तैयार व स्टोर करने, उन्हें ढककर रखने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित भोजन उपलब्ध करवाने की हिदायत दी गई। रिंग वाली मेला गेमों के पास लगे फूड स्टालों की भी जांच की गई। यहां मिले कुछ गैर-मानक खाद्य पदार्थों तथा गंदी व अस्वच्छ चटनी को हटवाकर नष्ट करवाया गया।
बाज वाले चौक में ढाबों की जांच
फूड सेफ्टी विभाग ने बाज वाले चौक स्थित ढाबों की भी जांच की। इस दौरान सफाई और हाइजीन से संबंधित कई कमियां मिलीं। ढाबा संचालकों को दो दिन में कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए। ऐसा न करने पर फूड सेफ्टी कानून के तहत अगली कार्रवाई और चालान की चेतावनी दी गई। विभाग ने कहा कि मेले, ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर जांच आगे भी जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।