{"_id":"6aad92c5c2a870d8d40a23ab","slug":"video-congress-sends-gift-to-prime-minister-in-protest-against-upi-tax-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपीआई टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को भेजा गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपीआई टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को भेजा गिफ्ट
यूपीआई टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को 2000 रुपये से अधिक का गिफ्ट भेजा। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में गिफ्ट भाजपा के राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह के माध्यम से भेजा। धनगर ने कहा कि यूपीआई टैक्स का निर्णय युवा, व्यापारी और आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाएगा। डिजिटल भुगतान को बढ़ाने के बजाय इस से लोगों में असमंजस पैदा है। गिफ्ट में देसी घी, हवन सामग्री, कपूर, धूप-बत्ती और अगरबत्ती पूजा सामग्री दी। इसकी कीमत 2000 रुपये से अधिक है। उन्होंने टैक्स वापस लेकर राहत देने की मांग की। संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष उमेश शर्मा, महामंत्री मनोज गौड़, बलवीर प्रधान, हरवीर सिंह, दुर्गेश बघेल, ललिता देवी, रूपा लवानिया, गीता दिवाकर, रमेश कश्यप, रवि वाल्मीकि, दीपक सिंह, हाशिम हुमेंर, बलवीर सिंह, शैलेंद्र चौधरी, महेश चौबे, धीरू चौधरी, पूरन सिंह, मंजू देवी, राजेश कुमार, दिलशाद खान, रूपवती, गुड्डी देवी, रीता देवी, अमरावती, नम्रता आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।