Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Municipal Council and Traffic Police launch another anti-encroachment drive in Fatehabad after 50 days.
{"_id":"6aae1c8ba42441f3910428d7","slug":"video-municipal-council-and-traffic-police-launch-another-anti-encroachment-drive-in-fatehabad-after-50-days-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में 50 दिन बाद फिर अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में 50 दिन बाद फिर अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस का अभियान
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को संयुक्त अभियान चलाया। करीब 50 दिन बाद हुई इस कार्रवाई के दौरान हंस मार्केट क्षेत्र में सड़क और फुटपाथ पर लगी रेहड़ियों को हटाया गया और कई रेहड़ियां जब्त की गईं। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
नगर परिषद के एसआई महेश कुमार और ट्रैफिक थाना प्रभारी जयसिंह के नेतृत्व में टीम ने हंस मार्केट सहित आसपास के क्षेत्रों में जांच की। सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर सामान लगाकर रास्ता घेरने वालों को मौके से हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और लोगों को आवागमन में परेशानी से बचाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। टीम ने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को निर्धारित स्थान पर ही सामान लगाने की हिदायत दी।
अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार शाम को ही अतिक्रमण करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दे दी गई थी। इसके बावजूद शनिवार को कई जगहों पर रेहड़ियां और सामान सड़क के किनारे पाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।