{"_id":"6aae26b341edbc15db002144","slug":"video-bhajans-and-kirtans-resonated-at-the-iskcon-temple-in-bahadurgarh-on-radha-ashtami-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में राधा अष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में गूंजे भजन-कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में राधा अष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में गूंजे भजन-कीर्तन
बहादुरगढ़ स्थित इस्कॉन मंदिर में शनिवार को राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर के प्रभारी नित्यानंद आश्रय दास के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना, भजन एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से राधारानी का गुणगान किया और संकीर्तन में भाग लिया। भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। इस अवसर पर राधारानी की विशेष आरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर प्रभारी नित्यानंद आश्रय दास ने राधा अष्टमी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को राधारानी की भक्ति और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।