{"_id":"6aae7758b981177f2300ff00","slug":"video-police-encounter-in-tarn-taran-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में पुलिस मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नुआं इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी का पुलिस टीम से आमना-सामना हो गया। पुलिस के अनुसार पीछा किए जाने के दौरान आरोपी ने बाइक से उतरकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पहले उसे चेतावनी देने के लिए हवाई फायर किया, लेकिन कथित तौर पर फायरिंग जारी रहने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।
इस दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
घायल आरोपी की पहचान सज्जनप्रीत सिंह उर्फ सज्जन पुत्र सरवण सिंह, निवासी कोट मोहम्मद खां, थाना गोइंदवाल साहिब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह थाना सरहाली में दर्ज हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था।
सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू किया पीछा
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा आईपीएस और एसएसपी तरनतारन सुरेंद्र लांबा आईपीएस के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में वांछित अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सरहाली और सीआईए स्टाफ की संयुक्त टीम को आरोपी सज्जनप्रीत सिंह के इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली।
सूचना के बाद पुलिस टीमों ने आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक नौशहरा पन्नुआं इलाके में आरोपी का पीछा किया गया। इस दौरान आरोपी ने बाइक रोककर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।
पहले हवाई फायर, फिर जवाबी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि आरोपी की ओर से फायरिंग शुरू होने के बाद पुलिस टीम ने पहले संयम बरतते हुए चेतावनी के तौर पर हवाई फायर किया। इसके बावजूद जब कथित तौर पर फायरिंग जारी रही तो पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।
जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली आरोपी की टांग में लगी। गोली लगने के बाद आरोपी घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस कर्मियों ने उसे कब्जे में लेकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
हथियार और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल और एक बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और वह इसे किन वारदातों में इस्तेमाल कर चुका है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।