Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Amidst Indo-Pak tension, 16 students of Haryana including Mukesh of Panipat reached home safely
{"_id":"682209357b892d96db01e241","slug":"video-amidst-indo-pak-tension-16-students-of-haryana-including-mukesh-of-panipat-reached-home-safely-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक तनाव के बीच पानीपत के मुकेश समेत हरियाणा के 16 छात्र सकुशल पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक तनाव के बीच पानीपत के मुकेश समेत हरियाणा के 16 छात्र सकुशल पहुंचे घर
भारत-पाक तनाव के बीच जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले बारामुला की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत पानीपत के छात्र मुकेश राठौर समेत प्रदेश के 16 छात्रों और पड़ोसी राज्य राजस्थान के छात्रों को सकुशल घर पहुंचा दिया गया है।
छात्र मुकेश राठौर के अभिभावकों द्वारा पानीपत शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज को नौ मई को छात्रों को घर पहुंचाने की मदद मांगी थी| विधायक विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल से बात कर बच्चों को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाया। विधायक विज ने बातचीत में कहा कि पहलगाम में कायराना हरकत का बदला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया है। साथ में देश के आम नागरिकों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा है। बच्चों के अभिभावकों ने सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे भारत सरकार और राज्य सरकार के आभारी हैं। जिनके प्रयासों से उनके बच्चे सुरक्षित घर लौट पाए। वहीं छात्र मुकेश ने कहा कि तनाव के माहौल में सभी बच्चे बहुत डरे हुए थेद्ध सरकार ने उनकी एक मांग पर उन्हें खतरे से बाहर निकाल कर उनके घर पहुंचाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।